ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
मनोरंजन

चेतन हंसराज ने जेल के नियम मानने से किया इनकार, जेलर ने दिखा दिया बाहर का रास्ता

कंगना रनौत के शो लॉकअप में करण कुंद्रा जेलर की भूमिका में है। वह बीच-बीच में शो में आते रहते हैं। कभी वह कोई टास्क कराते हैं तो कभी वह कैदियों की गलतियों को लेकर आगाह करते हैं। लॉकअप की स्ट्रीमिंग 24 घंटे होती है जिसे एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर देखा जा सकता है। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान शुक्रवार को दिखाया गया कि चेतन हंसराज ने जेल के नियम मानने से इनकार कर दिए। वह जेल के यार्ड एरिया में घूम-घूमकर स्मोकिंग कर रहे थे जो कि नियमों के खिलाफ था। यही नहीं उनके लिए भेजे गए डॉक्टर के साथ भी उन्होंने बदतमीजी की और उसे गालियां दीं। स्टोर रूम से बाहर आने के बाद भी चेतन लगातार मेकर्स को गालियां देते रहे। नियमों के लगातार  उल्लंघन की वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है।

करण कुंद्रा कल देर रात शो में आए। उन्होंने सभी कैदियों को स्क्रीन पर चेतन  के उन वीडियोज को दिखाए जिसमें वह नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। उसके बाद करण ने उस डॉक्टर को भी बुलाया जो चेतन के इलाज के लिए पहुंचे थे। करण सहित सभी लोगों ने चेतन के रवैये के लिए डॉक्टर से माफी मांगी। करण ने कहा कि, ‘अगर आपकी जगह यहां कोई भी होता, मेरे से छोटा होता या… मुझे नहीं पता मैं कैसे रिएक्ट करता क्योंकि ये हमारा क्रू है। और ये गलतियां अलग-अलग लेवल पर हैं, लास्ट लेवल पर आपसे जो गलती हुई है मेकर्स इस गलती को स्वीकार नहीं कर सकते।‘

Related Articles

Back to top button