ब्रेकिंग
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत नेता अली खामेनेई का अंतिम संस्कार 4 जुलाई से; मशहद मे... Delhi Crime News: त्रिलोकपुरी में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दरिंदगी; ईंट से हमला कर दिया दुष्कर्म, ... Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण
मध्यप्रदेश

जबलपुर में देर रात सेठी नगर के रुई गोदाम में लगी आग

जबलपुर।   गुप्तेश्वर क्षेत्र के सेठी नगर में बीती देर रात रुई के गोदाम में लगी भीषण आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोदाम में रखे रुई -गद्दा, तकिया धू-धू कर जल उठे। आग इतनी विकराल थी कि थोड़ी ही देर में रुई का गोदाम जलकर खाक हो गया। नगर निगम के दमकल कर्मियों ने करीब पांच दमकल वाहनों से करीब दो घंटे की मशक्कत कर आग और काबू पाया। लेकिन जब तक गोदाम में रखा सामान जलकर राख हो चुका था।

पांच से छह लाख का हुआ नुकसान :

नगर निगम के दमकल से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब एक बजे गुप्तेश्वर क्षेत्र के सेठी नगर में सेठ यूसुफ भाई के रुई के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। तत्काल ही एक दमकल वाहन भेजा। मौके पर पहुंचे दमकल दल ने एक गाड़ी से आग बुझाने की कोशिश की लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ पाई तो फायर बिग्रेड ने चार गाड़ियां और बुलवाई। करीब दो घंटे तक की कड़ी मशक्कत के बाद आगू पर काबू पाया गया। आग के कारण 5 से 6 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। दुकान शेख यूसूफ खान की बताई जा रही है।

आग तेजी से फैली :

 नगर निगम दमकल के अनुसार गोदाम में जवलनशील रुई -गद्दा, तकिया रखे होने के कारण आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की लपटें ऊपर तक उठ रही थी। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने के लिए नगर निगम फायर ब्रिगेड के पांच वाहन भेजने पड़े। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के ही लोगों ने सबसे पहले गोदाम से धुआं उठते देखा था। इसके बाद लोग एकत्रित हुए और फिर नगर निगम के फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। हालांकि रुई में आग तेजी से लगी तो थोड़ी ही देर में गोदाम खाक हो गया।

Related Articles

Back to top button