ब्रेकिंग
“मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो...
मनोरंजन

फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ प्रदर्शन के लिए तैयार  

मदारी आर्ट्स और शाश्वत मूवी के संयुक्त तत्वधान में निर्माता आनंद कुमार गुप्ता द्वारा निर्मित फिल्म ‘लाइफ ऑन रोड’ बहुत जल्द ही सिनेदर्शकों तक पहुँचने वाली है। छत्तीसगढ़ की लोक कला संस्कृति से जुड़ी इस फिल्म की शूटिंग सरगुजा (छत्तीसगढ़) के निकटवर्ती इलाकों के साथ-साथ दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न लोकेशनों में की गई है। एक किसान मजदूर की व्यथा को इस फिल्म की कथावस्तु का आधार बनाया गया है। जो पैसा कमाने के लिए दिल्ली जैसे बड़े शहर में जाता है और विश्वव्यापी महामारी कोविड19 की वजह से केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए राष्ट्रीय स्तरीय लॉकडाउन के दरम्यान पैदल दिल्ली से सरगुजा लगभग 12 सौ किलोमीटर की दूरी तय करता है। गोविंद मिश्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नवोदित अभिनेत्री संध्या माणिक को इंट्रोड्यूस किया गया है। इस फिल्म में रामचंद्रपुर विकास खंड(छत्तीसगढ़) के ग्राम पंचायत लोधा की धरती से जुड़े अभिनेता आनंद कुमार ने केंद्रीय भूमिका निभाई है। अभिनेता आनंद कुमार पिछले 22 वर्षों से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज मे व्याप्त जन समस्याओं के उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान चलाते चले आ रहे हैं। अभिनेता आनंद कुमार छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रदेश की लोक कला संस्कृति के सरंक्षण के प्रति सजग हैं और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने की दिशा में क्रियाशील हैं। गीतकार गोविंद मिश्रा के गीत और संगीतकार अंकित शाह के संगीत से सजी इस फिल्म के अन्य मुख्य कलाकार प्रणव चक्रवर्ती, देवेश बेहरा, तान्या शर्मा, किरण गुप्ता, राजेश सिन्हा, राकेश नामदेव, राजेन्द्र सलिल, दिनेश केहरी, ओमप्रकाश गुप्ता, प्रेम सोनी, सुषमा मिंज, ऑगस्टा मिंज, मीनाक्षी माणिक, पूजा गुप्ता, अर्चना, मास्टर वेदांश, अधर्व, कुंजीलाल, शोभित नेताम और संधारी देवांगम आदि हैं।

Related Articles

Back to top button