ब्रेकिंग
PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क...
व्यापार

महंगाई के चलते टल सकता है जीएसटी दरों का विलय

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सरकार की जीएसटी दरों के विलय की योजना फिलहाल टलती दिख रही है। तीन राज्यों के वित्त मंत्रियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से सरकार की जीएसटी दरों के विलय और अप्रत्यक्ष कर प्रणाली को सरल बनाने की योजना फिलहाल टलती दिख रही है। तीन राज्यों के वित्त मंत्रियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। गौरतलब है कि एन. के. सिंह की अगुआई वाले 15वें फाइनेंस कमीशन ने भी जीएसटी की दरों का विलय कर तीन दरें बनाने की सलाह दी थी।

जीएसटी काउंसिल में शामिल मंत्रियों ने कहा कि महंगाई के असर को देखते हुए दरों के विलय को टाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जीएसटी काउंसिल हालात का आकलन करेगी और सुधार के समय को लेकर फैसला करेगी। दरों को व्यवस्थित करने का काम देख रहे मंत्रियों के समूह की अभी तक दो बार मीटिंग हो चुकी है और इससे जुड़ी सिफारिशों को लेकर ज्यादा प्रगति नहीं हुई है।

Related Articles

Back to top button