ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
मध्यप्रदेश

कव्वाल शरीफ परवाज खान को पकड़ने कानपुर पहुंची एमपी पुलिस की दो टीमें

भोपाल।  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने रीवा में कव्वाल शरीफ परवाज खान द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के मामले में कहा कि कव्वाल के खिलाफ केस दर्ज हो चुका है। मध्य प्रदेश पुलिस की दो टीमें उन्हें राउंड अप करने के लिए कानपुर में हैं। ऐसे लोगो से मेरा यही कहना है कि लेखक हो, गायक हो, शायर हो या कव्वाल, राष्ट्रविरोध का दिल से निकाल दें खयाल।

गृहमंत्री मिश्रा ने कहा, मध्य प्रदेश में कमल नाथ के नेतृत्व में पूरी कांग्रेस पहले ही घर बैठ चुकी है। जनता कांग्रेस की सच्चाई अच्छी तरह जान चुकी है इसलिए उसके किसी भी अभियान का कोई फायदा नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक देश में अस्थिरता फैलाने की कोशिश करते हैं। महिला पत्रकार राणा अय्यूब ने अगर कुछ गलत नहीं किया है तो क्यों लंदन भाग रही थी? ऐसे लोग पकड़े जाने के डर से ही भागने की कोशिश करते हैं। मध्य प्रदेश में कोरोना की स्थिति बताते हुए गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 13 नए केस आए हैं। वहीं 22 मरीज ठीक हुए हैं। वर्तमान में मध्य प्रदेश में कुल एक्टिव केस 136, संक्रमण दर 0.07% और रिकवरी रेट 98.70% है।

Related Articles

Back to top button