ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
लाइफ स्टाइल

एनटीपीसी में एग्जीक्यूटिव के पदों पर 8 अप्रैल तक करें आवेदन

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन ने एग्जीक्यूटिव के पदों पर वैकेंसी निकाली हैं। एनटीपीसी की ओर से जारी सूचना के अनुसार,एग्जीक्यूटिव कंबाइंड साइकल पॉवर प्लान, एग्जीक्यूटिव ऑपरेशंस, एग्जीक्यूटिव बीटी- पॉवर ट्रेडिंग के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके तहत कुल 55 पदों पर भर्तियां होनी हैं। ऐसे में जो भी उम्मीदवार इस पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट @careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन नोटिफिकेशन देख सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 08 अप्रैल, 2022 है। लास्ट डेट बीतने के बाद कोई एप्लीकेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। वहीं इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से यानी कि 1 अप्रैल, 2022 से शुरू हो रही है।

ऑफिशियल वेबसाइट :   नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ इलेक्ट्रिकल या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए। वहीं इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 35 साल होना चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्ग के सरकार के नियमानुसार छूट दी जाएगी।उम्मीदवार ध्यान दें कि आवेदन करते वक्त इस बात का ध्यान रखना होगा कि नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें और उसके अनुरुप ही अप्लाई करें, क्योंकि फॉर्म में अगर कोई भी गड़बड़ी पाई जाती है तो फिर आवेदन पत्र रिजेक्ट कर दिया जाएगा, इसलिए इस बात का ध्यान रखें।

ऑनलाइन आवेदन  : एनटीपीसी एग्जीक्यूटिव के पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले पहले उम्मीदवरों को आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाना होग। इसके बाद करियर सेक्शन पर जाएं और इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें। इसके बाद फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button