ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
मनोरंजन

श्रद्धा आर्या और राहुल नागल की यूं हुई थी पहली मुलाकात, फिर फिल्मी अंदाज में प्यार चढ़ा परवान

श्रद्धा आर्या अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं. एक इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया था कि राहुल में ऐसी क्या चीज है जिससे उन्हें सबसे पहले प्यार हुआ था.

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या 16 नवंबर 2021 को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड राहुल नागल के संग शादी के बंधन में बंधी थी. लेकिन शादी के बाद भी श्रद्धा अपने पति के संग एक छत के नीचे नहीं रह पा रही हैं. खुद श्रद्धा ने इस बारे में बताया था कि वो लॉन्ग डिस्टेंस मैरेज रिलेशनशिप में रहेंगी. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान श्रद्धा आर्या ने बताया था कि राहुल नागल ने उनकी मुलाकात कैसे हुई और उनका प्यार परवान कैसे चढ़ा. श्रद्धा आर्या ने इस बारे में लंबे वक्त तक चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में शेयर करना ज्यादा पसंद नहीं है. इंटरव्यू में श्रद्धा ने बताया कि बहुत जल्दबाजी में ही उन्होंने शादी का फैसला लिया. उन्हें इस बाद का जरा भी आइडिया नहीं था कि इतनी जल्दी शादी के बंधन में बंध जाएंगी.

श्रद्धा ने बताया कि वो कमांडर राहुल नागल के संग साल भर के करीब रिलेशनशिप में रहीं. तक तक उन्होंने शादी के बारे में सोचा भी नहीं था. यहां तक कि इस बारे में किसी को बताया भी नहीं था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सबसे पहले अपने पति के यूनिफॉर्म से प्यार हो गया. वो और उनके पति दोनों ही लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहे और इसी बीच उनका रिश्ता भी ग्रो करता रहा. श्रद्धा ने कहा कि एक साल पहले एक कॉमन दोस्त के जरिए उनकी मुलाकात हुई थी.

उस दौरान राहुल मुंबई में ही रहा करते थे. हर मौके पर श्रद्धा और राहुल एक दूसरे से मिलते थे क्योंकि दोनों का ही शेड्यूल काफी व्यस्त रहा करता था. तब श्रद्धा और राहुल  को इस बात का एहसास हुआ कि दोनों के बीच जो भी है वो फ्रेंडशिप से बढ़कर है. राहुल नागल की फिर दूसरे शहर में पोस्टिंग हो गई. उस वक्त दोनों को एहसास हो गया कि एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं और क्या महसूस करते हैं. उसी दौरान इस कपल ने सोच लिया कि अब इस रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की जरूरत है.

Related Articles

Back to top button