ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
उत्तरप्रदेश

सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर बुल्डोजर लेकर पहुंची पुलिस, कहा- थाने पहुंचें नहीं तो कर देंगे ध्वस्त 

सहारनपुर। यूपी में दूसरी बार सत्ता संभालते ही योगी सरकार अपराधियों को लेकर पूरे एक्शन मोड है। सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में सामूहिक बलात्कार के आरोपियों पर बुल्डोजर चलना शुरू हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब बुल्डोजर के साथ अपराधियों के घर पहुंच रही है और तोड़फोड़ कर रही है। एसओ ने आरोपियों से कहा कि, अगर जल्द आरोपी थाने में नहीं पहुंचे तो पूरा मकान गिरा दिया जाएगा। आपको बता दें कि, सहारनपुर के थाना चिलकाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का सामूहिक बलात्कार हुआ था। आरोपी गांव के दो भाइयों पर लगाया गया।

पीड़िता की मां ने थाने पर शिकायत दर्ज कर बताया था कि, नाबालिग बेटी अपने घर पर अकेली थी और इस मौके का फायदा उठाकर दोनों भाइयों ने घर में घुस कर उसकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और मारपीट करने के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और तलाश अभियान जारी कर दिया लेकिन आरोपियों को कुछ भी पता नहीं चल पाया। इस मामले में एसपी अतुल शर्मा ने कहा कि, एक हफ्ते पहले नाबालिग लड़की का बलात्कार करने के बाद दोनों भाई फरार चल रहे हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह तलाश कर रहे है। इसी बीच इन आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस बुल्डोजर के साथ अपराधियों के घर पहुंची और ढोल बजाकर चेतावनी दी कि अगर दोनों आरोपियों ने आत्मसमर्पण नहीं किया तो बुल्डोजर से उनके घरों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button