ब्रेकिंग
JRSU 2nd Convocation 2026: राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री संजय सेठ रहे मौजूद, 5 मेधावी छात्रों को मिला ... Deoghar Police Action: देवघर में नशे के कारोबारियों पर पुलिस का शिकंजा, 40 से अधिक आरोपी भेजे गए जेल Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ...
मध्यप्रदेश

विश्वास कैलाश सारंग ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम किये जाने का स्वागत करते हुए 

भोपाल। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम और बाबई का माखन नगर किये जाने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का आभार व्यक्त करते हुए भोपाल का नाम भोजपाल करने की  मांग की। उन्होंने कहा कि भोपाल का नाम भोजपाल किये जाने की मांग वे काफी लम्बे समय से करते हुए आ रहे हैं और इस मामले को राज्य विधानसभा में भी उठा चुके हैं।  अब फिर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।

श्री सारंग ने कहा कि उन शहरों और गांवों के नाम जो हमें गुलामी की याद दिलाते हैं वह मध्यप्रदेश में नहीं रहे इसी संकल्प के साथ होशंगाबाद का नाम बदला गया। नर्मदा मैया पूरे प्रदेश की  जीवनदायिनी हैं । नर्मदा किनारे बसे होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करना स्वागत योग्य कदम है।
मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस के नेता कहते हैं यह हमारा भगवा एजेंडा है। यदि वह इसे भगवा एजेंडा मानते हैं तो भी हमें कोई दिक्कत नहीं। उन्होंने कहा कि बहुत प्रसन्नता की बात है कि बाबई को भी अब माखन नगर कहा जाएगा। यह देश भक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की हमारी मुहिम है। इसके लिए भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।

श्री सारंग ने टीकमगढ़वासियों की मांग पर जिले के  शिवपुरी कस्बे का नाम  कुंडेश्वर धाम किये जाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि बाबा कुंडेश्वर की कृपा और उनके अनुकंपा इस जिले समेत पूरे मध्यप्रदेश में है। इसलिए अब शिवपुरी को कुंडेश्वर धाम से जाना जायेगा।

Related Articles

Back to top button