ब्रेकिंग
US-Iran Deal Crisis: ईरान का परमाणु निरीक्षण से इनकार, ट्रंप ने दी बातचीत रद्द करने की धमकी Forex Market News: क्या रुपया जल्द ही 96 का स्तर छुएगा? कच्चे तेल में गिरावट के बाद भी दबाव में भारत... Hidden Costs of AI: OpenAI और Claude पर हिंदी भाषा का पड़ता है ज्यादा असर, टोकन खर्च बढ़ने से बढ़ रहा ह... Swapna Shastra: सपने में खुद को नाचते हुए देखने का क्या है मतलब? जानें शुभ या अशुभ संकेत Black Pepper Benefits: इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए काली मिर्च है रामबाण उपाय, जानें सेवन का सही तरीक... Beur Jail Corruption Case: पटना के बेऊर जेल में बड़ी कार्रवाई; सुपरिटेंडेंट समेत 7 अधिकारी सस्पेंड Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और अनिरुद्धाचार्य ने उठाई निष्पक्... Bihar Crime: पश्चिम चंपारण में खौफनाक वारदात; पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को नहर में धकेला, मासूमों ... UP Job Alert: योगी सरकार का बड़ा फैसला; कृषि विभाग में 3446 पदों पर हुई भर्ती, किसानों की आय बढ़ाने मे... Ayodhya Ram Mandir Donation: दानराशि की सुरक्षा के लिए ट्रस्ट का बड़ा कदम; कर्मचारियों के लिए लागू कि...
देश

भारत वापस लौटे PM मोदी, आज करेंगे अरुण जेटली के परिवार से मुलाकात

ई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बिआरित्ज में G-7 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के बाद भारत वापस लौट आए हैं। पीएम मोदी आज दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के परिवार से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली एम्स में निदन हो गया था और इस दौरान पीएम मोदी विदेश दौरे पर थे और वे जेटली की अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), बहरीन और फ्रांस की यात्रा पर पिछले हफ्ते 22 अगस्त को रवाना हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई विश्व नेताओं से मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन और डिजिटल क्रांति जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने सोमवार को वतन वापसी करते हुए कहा, “अलविदा फ्रांस! तीन देशों फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की सार्थक यात्रा संपन्न। इस दौरान द्विपक्षीय और बहुपक्षीय वार्ताएं हुईं। मित्र देशों के साथ भारत के संबंधों को गहराई दी गई और वैश्विक मंच पर हमारी आवाज बुलंद हुई।” हालांकि भारत जी-7 समूह का सदस्य नहीं है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैंक्रों ने मोदी की रविवार और सोमवार को हुए सम्मेलन में शिरकत के लिए निजी तौर पर आमंत्रित किया था। सम्मेलन से इतर मोदी ने ट्रंप से मुलाकात की और कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता की किसी भी गुंजाइश को खारिज करते हुए कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय स्तर पर मुद्दों पर चर्चा कर समाधान निकाल सकते हैं।

उन्होंने कहा, “हम किसी तीसरे देश को कष्ट नही देना चाहते।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग प्रगाढ़ करने के तरीकों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के बीच रविवार को जलवायु परिवर्तन समेत परस्पर हित के विभिन्न विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मोदी तीन देशों फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के दौरे के बाद मनामा से बियारित्ज पहुंचे थे। उन्होंने बहरीन की राजधानी मनामा में खाड़ी क्षेत्र के सबसे प्राचीन श्रीनाथजी मंदिर में पूचा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मनामा में 200 साल पुराने भगवान श्रीकृष्ण मंदिर के पुनर्विकास की 42 लाख अमेरिकी डॉलर की परियोजना का शुभारंभ किया। मोदी को संयुक्त अरब अमीरात और भारत के संबंधों को बढा़वा देने में योगदान के लिये यूएई के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ जायेद’ से नवाजा गया। मोदी ने यात्रा के पहले चरण में मैक्रों से मुलाकात की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button