ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
व्यापार

पीएम किसान के 2,000 रुपये जल्द अकाउंट में होंगे ट्रांसफर, फटाफट कर लें केवाईसी अपडेट

PM Kisan 11th Installment: पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अब तक किसानों के खाते में दस किस्त आ चुके हैं.

PM Kisan 11th Installment: केंद्र सरकार (central goverment) देश के किसानों के अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) के तहत 6 हजार रुपये सालाना ट्रांसफर करती है. पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के तहत अब तक किसानों के खाते में दस किस्त आ चुके हैं. जबकि 11वीं किस्त भी जल्द ही किसानों के अकाउंट में आने वाली है.

पीएम किसान योजना की 11 वीं किस्त (11th installment of PM Kisan) अप्रैल के आने वाले हफ्ते में किसानों के अकाउंट में आ सकती है.  एक जनवरी 2022 को पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) के तहत 2,000 रुपये की 10 वीं किस्त दी थी. ऐसे में 11वीं किस्त के लिए किसान बेसब्री के साथ अपने फोन पर सरकार की ओर से मिलने वाली धनराशि के मैसेज का इंतजार कर रहे हैं.

इस तरह कर लें केवाईसी अपटेड

ई-केवाईसी अपटेड के लिए सबसे पहले पीएम किसान वेबसाइट पर जाना होगा. यहां होमपेज के दाहिने तरफ eKYC ऑप्शन पर क्लिक करें. इसके बाद अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज करें. इसके साथ में कैप्चा कोड लिखें और सर्च ऑप्शन पर क्लिक करें. आधार कार्ड के साथ लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें.इसके बाद अब आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा, उसे लिखें. इसी के साथ आपका आधार लिंक हो जाएगा और डीटेल्स अपडेट हो जाएंगी. अगर ओटीपी डालने पर कोई गलती दिखें, तो सीएससी सेंटर में जाकर अपना बायोमेट्रिक अपडेट कर सकते हैं.

किसानों के फायदे के लिए शुरू की गई यह योजना

पीएम नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की शुरुआत की थी. इस योजना का उद्देश्य देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है. योजना की शुरुआत के समय सिर्फ उन किसानों को ही लाभ मिल रहा था, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम कृषि योग्य जमीन थी. बाद में इस योजना से इस शर्त को हटा दिया गया और अब देश के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं, जिनके पास कृषि योग्य भूमि है.

Related Articles

Back to top button