ब्रेकिंग
देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि... NEET पेपर लीक विवाद के बाद NTA का बड़ा फैसला: नए मुख्यालय में तैनात होंगे CISF जवान दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों को 214 करोड़ की सौगात: 53 विकास कार्यों का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास जयपुर में सनसनीखेज वारदात: महिला की हत्या कर गार्डन में दफनाया शव, आरोपी मकान पर ताला लगाकर फरार Jaipur Crime News: झोटवाड़ा के मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी से मारपीट, कपड़े फाड़े; CCTV में कैद हुई व... मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ CJP का हल्लाबोल: 2 अक्टूबर को देशभर में विरोध प्रदर्शन, सोनम वांगचुक का ... Bihar Railway Negligence: जमुई में रेल प्रशासन की अमानवीयता, ट्रैक पर कौवे नोचते रहे शव; परिजनों ने ... LPU Student Protest: जालंधर लवली यूनिवर्सिटी में कथित रेप की अफवाह पर भारी बवाल, पुलिस वाहन फूंका; S...
खेल

कम्बाला धावक गौड़ा का शीर्ष कोचों की निगरानी में होगा ट्रायल : रीजीजू

नई दिल्ली : खेल मंत्री किरेन रीजीजू के निर्देश पर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाले ‘कम्बाला (भैंसों की परंपरागत दौड़) जॉकी श्रीनिवास गौड़ा का बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) में विशेषज्ञ कोचों की निगरानी में ट्रायल होगा। रीजीजू ने शनिवार को साइ के शीर्ष कोचों को 28 वर्ष के इस धावक का ट्रायल करवाने का निर्देश दिया है।

कर्नाटक के गौड़ा ने इस प्रतियोगिता के दौरान सिर्फ 13.62 सेकंड में 142.5 मीटर की दौड़ लगायी जिसके बाद ये दावा किया गया कि उन्होंने सिर्फ 9.55 सेकंड में 100 मीटर की दूरी तय की जो उसेन बोल्ट का विश्व रिकार्ड भी है। रीजीजू ने ट्विटर पर लिखा- मैं कर्नाटक के श्रीनिवास गौड़ा को साइ के शीर्ष कोचों के सामने ट्रायल के लिए बुलाऊंगा। लोगों में ओलंपिक के स्तर को लेकर जानकारी की कमी है और खासतौर पर एथलेटिक्स में जहां मानवीय क्षमता के सर्वोच्च स्तर की परीक्षा होती है। मैं सुनिश्चित करूंगा कि देश में किसी भी प्रतिभा को परखे बिना बेकार नहीं होने दिया जाएगा।

इसके बार साइ ने ट्वीट कर जानकरी दी कि गौड़ा के ट्रायल सोमवार को बेंगलुरु में होगा। साइ ने ट्विटर पर लिखा कि हमने श्रीनिवास गौड़ा से संपर्क कर लिया है और उनके लिए ट्रेन टिकट भी बुक करवा ली है। वे सोमवार को साइ के बेंगलुरु स्थित केन्द्र में आएंगे, जहां हमारे कोच उनका परीक्षण करेंगे। हम सभी खेल प्रेमियों से मिलने वाली जानकारी की मदद से और भी प्रतिभाओं को बढ़ावा देने की उम्मीद करते हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर और व्यवसायी आनंद महिंद्रा ने भी ट्वीट कर खेल मंत्रालय और भारतीय एथलेटिक्स महासंघ से गौड़ा की मदद करने की मांग की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button