Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

गैस लीकेज से नोएडा के कुछ सेक्टर में घंटों रही अफरा-तफरी

नोएडा। गुरुवार शाम नोएडा में सब कुछ सामान्य था। लेकिन शाम 6 बजे करीब अचानक कुछ सेक्टर में अफरा-तफरी मच गई। एक अजीब से बदबू महसूस की जाने लगी। कोई इसे इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड की पीएनजी बता रहा था तो कोइ कुछ और। दहशत के चलते लोगों ने अंधेरा होने पर भी घरों की लाइट नहीं जलाई। खाना बनाने के लिए गैस का चूल्हा भी नहीं जलाया। सुरक्षा के चलते लोग हाई राइज बिल्डिंगों से नीचे उतर आए। सोशल मीडिया पर एक खबर यह भी चली कि दलित प्रेरणा स्थल पार्क के पास गैस में एक तरह की गंध मिलाई जाती है वो लीक हो गई है। जब देर रात यह पता चला कि एक कार से गैस लीक होने के चलते यह बदबू फैली है तो लोगों ने राहत की सांस ली।
सबसे पहले गैस की बदबू नोएडा के सेक्टर-128 के एरिया से आना शुरू हुई। लोगों ने फौरन ही इसकी सूचना पुलिस और आईजीएल कंपनी के अफसरों को दी। फौरन ही कंपनी के कर्मचारी और पुलिस सक्रिय हो गई। गैस लीकेज की जगह को तलाशा जाने लगा। लेकिन जब तक लीकेज मिलता दूसरे सेक्टर्स से भी पुलिस कंट्रोल रूम और कंपनी के ऑफिस में खबर आने लगी कि सेक्टर सेक्टर-132, और 93 में भी गैस की बदबू आ रही है। तब तक यह खबर सोशल मीडिया पर भी फैल गई। अब तो जितने मुंह उतनी बातें थीं। सोशल मीडिया के एक ग्रुप में किसी ने पोस्ट डाली कि दलित प्रेरणा स्थल के पास आईजीएल कंपनी गैस में एक गंध मिलाती है, जिससे गैस लीक हो तो उसकी गंध से पता चल जाए। यही गंध लीक हुई है जो वातावरण में मिल गई है। क्योंकि गैस लीकेज की सबसे पहली सूचना सेक्टर-128 से आई थी तो कंपनी के कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के जवानों ने इसी सेक्टर में तलाश तेज कर दी। इसी दौरान इस सेक्टर की जेपी पवेलियन हाइट्स सोसाइटी के एक बेसमेंट से गैस की तेज बदबू आने का पता चला। जब जांच की गई तो मालूम हुआ कि गैस का लीकेज एक कार से हो रहा था। फौरन ही कार मालिक को बुलाया गया। पूछने पर कार मालिक ने बताया कि शाम को लौटते वक्त उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद उन्होंने कार को लाकर बेसमेंट में खड़ा कर दिया। लेकिन एक्सीडेंट के चलते गैस लीक होने लगी थी इसका उन्हें पता नहीं चला। बाद में कार को बेसमेंट से निकालकर बाहर किया गया और मैकेनिक को बुलाकर उसे सही कराया गया।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें