ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
व्यापार

3 को-ऑपरेटिव बैंक पर केंद्रीय बैंक ने लगाया लाखों का जुर्माना

भारतीय रिजर्व बैंक ने नियमों की अवहेलना करने पर तीन को-ऑपरेटिव बैंकों पर बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने इन बैंक पर कुल 5 लाख का जुर्माना लगाया है। जिन बैंकों पर जुर्माने की कार्रवाई की गई है उनमें फलटन स्थित यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड शामिल हैं।

RBI ने नॉन कंप्लायंस के लिए इन बैंकों पर कार्रवाई की है। इसमें बताया गया कि यशवंत को-ऑपरेटिव बैंक पर आय, परिसंपत्ति वर्गीकरण समेत अन्य मामलों में दिशा-निर्देशों का अनुपालन न करने के कारण दो लाख रुपये जुर्माने की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही मुंबई स्थित कोकन मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर भी नियमों का अनुपालन न करने के कारण दो लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है। इसके अलावा कोलकाता स्थित समता को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने की कार्रवाई के संबंध में भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से कहा गया है कि यह जुर्माना नियामक अनुपालन में कमियों के आधार पर लगाया गया है। इस कार्रवाई का बैंकों के ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button