ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
खेल

विकेट लेने के मामले में उमेश यादव टाप पर

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में अब तक हुए मुकाबलों में बल्ले और गेंद का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला है। इस सीजन में अब हुए मैचों की बात करें तो यहां कुछ टीमों ने 200 से ज्यादा का स्कोर भी खड़ा किया है तो कुछ 128 जैसे लो स्कोर पर भी आउट हुए हैं। इसलिए हर बार की तरह इस बार भी गेंदबाजों में पर्पल कैप को लेकर होड़ मची हुई है।

वर्तमान में इस सूची में वो गेंदबाज टाप पर है जिसे मेगा आक्शन के पहले दिन खरीददार तक नहीं मिला था। कोलकाता की तरफ से खेल रहे उमेश यादव 3 मैचों में 8 विकेटों के साथ लीड कर रहे हैं। इसमें से 4 विकेट तो उन्होंने एक ही मैच में हासिल किया था। इस सूची में दूसरे नंबर पर लखनऊ के गेंदबाज आवेश खान पहुंच गए हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने आइपीएल में करियर की बेस्ट गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। अब वे 7 विकेटों के साथ उमेश यादव के बाद दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर भी एक भारतीय गेंदबाज ही है। राहुल चाहर 6 विकेटों के साथ इस नंबर पर बने हुए हैं। चौथे नंबर पर राजस्थान के युजवेंद्र चहल 5 विकेटों के साथ बने हुए हैं।

Related Articles

Back to top button