ब्रेकिंग
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर बवाल: मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन, 500 प... आम आदमी पार्टी की बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई: विधायक मैसरखाना पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासि... Amritsar Crime News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, सड़क पर खून से लथपथ मिले केंद्रीय जेल फरीदकोट में जेल प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 2 मोबाइल और 41 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे: उत्तर भारत के सफर में क्रांति लाने वाला 667 किमी लंबा ग्रीनफील्ड कॉर... Pathankot Crime News: पुरानी कचहरी के पास दातर दिखाकर बाइक मैकेनिक से ₹15 हजार और मोटरसाइकिल लूटी, F... अमृतसर की नई सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने संभाला कार्यभार: ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की च... Pathankot Crime News: घर में घुसकर तेजधार हथियार से की थी जतिंदर की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दब... Maharaja Ajj Sarovar Kharar: खरड़ के ऐतिहासिक महाराजा अज्ज सरोवर के लिए 93.94 करोड़ मंजूर, स्वदेश दर... Pathankot Cyber Crime: कॉलेज एडमिशन के नाम पर 21 लाख की ठगी, पठानकोट पुलिस ने रायपुर से दबोचे 2 शाति...
लाइफ स्टाइल

फोटोग्राफी और रील्स बनाने के लिए परफेक्ट हैं दिल्ली की ये जगहें

दिल्ली एक्सप्लोर करने की बात आती है तो इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, चांदनी चौक, जैसे ऑप्शन्स ही दिमाग में आते हैं। नो डाउट ये जगहें अपने आप में काफी हैपनिंग हैं लेकिन दिन हो या रात यहां हमेशा ही लोगों की भीड़ रहती हैं, जिसमें हर कोई कंफर्टेबल नहीं रह सकता। आजकल सोशल मीडिया पर फोटोज़ और रील्स का क्रेज इतना ज्यादा बढ़ गया है कि लोग खाने से लेकर घूमने, शॉपिंग तक हर एक चीज़ के बारे में अपडेट करते रहते हैं। तो आज हम दिल्ली की कुछ अनदेखी जगहों के बारे में जानेंगे जो सैर-सपाटे के साथ ही वीडियोज़ बनाने के लिहाज से भी हैं एकदम बेस्ट।

खन्ना मार्केट  : दिल्ली की उन जगहों में शामिल है जो खूबसूरत होने के साथ-साथ भीड़भाड़ से दूर है। यहां की दीवारों पर की गई चित्रकारी इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। खन्ना मार्केट आकर आप तरह-तरह की स्ट्रीट फूड का स्वाद चख सकते हैं। वैसे यहां बैठकर मौज-मस्ती करने और खाने-पीने के लिए ट्रेंडी रेस्टोरेंट्स के भी ऑप्शन्स हैं।

दिल्ली हॉट  :  आकर आप भारत के अलग-अलग राज्यों के जायकों का स्वाद ले सकते हैं। कपड़ों से लेकर एक्सेसरीज़ और भी तरह-तरह हैंडीक्रॉफ्ट आइटम्स की शॉपिंग कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात कि ये जगह रील्स बनाने और फोटोग्राफी के लिहाज से भी परफेक्ट है।

मजनू का टीला  : जो तिब्बत कालोनी के नाम से भी जाना जाता है, ये एक बहुत ही खूबसूरत और अनदेखी जगह है। दरअसल ये कालोनी तिब्बत से आने वाले रिफ्यूजियों का घर है। बौद्ध मोनेस्ट्री, स्ट्रीट मार्केट्स और मुंह में पानी लाने वाले जायके इस जगह की खासियत हैं।

संजय लेक  :  पूर्वी दिल्ली स्थित संजय लेक आकर आपको अलग ही शांति और सुकून का एहसास होगा। झील का साफ पानी, उड़ते, चहचहाते हुए पक्षी आपको किसी दूसरी दुनिया में होने का आभास कराते हैं। इस लेक के एक हिस्से में आप बॉलिंग, तीरंदाजी, बोटिंग जैसी एक्टिविटीज़ के भी मजे ले सकते हैं। बाकी रील्स बनाने और नेचुरल फोटोग्राफी के तो अवसर हैं ही यहां।

चंपा गली  :  दिल्ली के साकेत में चंपा गली एक ऐसी जगह है जहां वीकेंड में जाएं या वीक डे में फुल टू मजे की पूरी गारंटी है। खूबसूरत डेकोरेशन, लजीज खानपान और यहां की कॉफी बेहद मशहूर है। वैसे इस जगह पर कई फिल्मों के सीन भी शूट हो चुके हैं। इस जगह की फोटोज़ और रील्स सोशल मीडिया पर पोस्ट करते ही लाइक्स की बारिश हो जाएगी।

Related Articles

Back to top button