ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

बड़ी खबर! 1 अप्रैल से किसान क्रेडिट कार्ड पर नहीं लग रहा कोई भी ब्याज! जल्दी से जानिए क्या है पूरा मामला?

PIB Fact Check: एक समाचार पत्र की फर्जी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2022 से किसान क्रेडिट कार्ड पर कोई ब्याज नहीं लगेगा. जानें क्या है सच्चााई-

PIB Fact Check: केंद्र सरकार (Central Government) ने देश के किसानों के लिए पीएम किसान स्कीम (PM Kisan Scheme) और किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card Scheme) जैसी स्कीम शुरू की हैं, जिसका फायदा देश के करोड़ों किसान उठा रहे हैं. इन स्कीमों के तहत किसानों को कई तरह के फायदे दिए जा रहे हैं. इसके साथ ही सरकार किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं, लेकिन इस बीच में एक समाचार पत्र में फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2022 से किसान क्रेडिट कार्ड पर कोई ब्याज नहीं लगेगा.

आइए आपको इस वारल मैसेज की सच्चाई का बारे में बताते हैं-

PIB ने किया ट्वीटपीआईबी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि एक समाचार पत्र की फर्जी तस्वीर में दावा किया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2022 से किसान क्रेडिट कार्ड पर कोई ब्याज नहीं लगेगा. इस फोटो को देखने के बाद में पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक किया है.

7 फीसदी की दर से देना होगा ब्याजपीआईबी की ओर से किए गए फैक्ट चेक के बाद पता चला कि केंद्र सरकार द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है. किसान क्रेडिट कार्ड के तहत दिए जाने वाले ₹3 लाख तक के  लोन पर 7 फीसदी ब्याज दर लागू होता है.

फर्जी है ये दावाइस फर्जी मैसेज का जब पीआईबी ने फैक्ट चेक किया तो पता चला कि यह दावा पूरी तरह से फर्जी है. केंद्र सरकार ने इस तरह का कोई भी फैसला नहीं लिया है.

इस तरह के मैसेज से रहें सावधानपीआईबी ने फैक्ट चेक के बाद में इस मैसेज को पूरी तरह से फर्जी बताया है. पीआईबी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस तरह के मैसेज से सभी लोग सावधान रहें. पीआईबी ने लोगों से ऐसे मैसेज को आगे फॉरवर्ड नहीं करने को कहा. ऐसे मैसेज के बहकावे में आकर आप अपनी निजी जानकारी और पैसों को खतरे में डालते हैं.

आप भी करा सकते हैं फैक्ट चेकअगर आपके पास में भी कोई इस तरह का मैसेज आता है तो आप उसकी सच्चाई के बारे में पता लगाने के लिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. आप पीआईबी के जरिए फैक्ट चेक करा सकते हैं. इसके लिए आपको ऑफिशियल लिंक https://factcheck.pib.gov.in/ पर विजिट करना है. इसके अलावा आप वॉट्सऐप नंबर +918799711259 या ईमेलः pibfactcheck@gmail.com पर भी वीडियो भेज सकते हैं.

Related Articles

Back to top button