ब्रेकिंग
पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक हिमाचल प्रदेश में सियासी हलचल तेज: मुकेश अग्निहोत्री और विक्रमादित्य सिंह बने दावेदार; खतरे में सुक्... भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' ने बचाई 700 ग्राम की मासूम की जान! नवांशहर में मिला ₹3 ल... गोरखपुर में खाकी शर्मसार: डायल-112 के सिपाही ने 10 साल की बच्ची से की दरिंदगी और हत्या; बर्खास्त, लग... रायबरेली में जमीन धंसने से हुआ बड़ा खुलासा, मिली 2000 साल पुरानी 'कुषाणकालीन नगरी' जैसलमेर में सेना की गाड़ी से टकराया ऊंट: 100 मीटर घिसटी SUV, 1 महीने पहले हुई शादी वाले मेजर हमजा आर...
खेल

किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू सेमीफाइनल में पहुंचे

श्रीकांत ने एक घंटे दो मिनट तक चले क्वार्टर फाइनल मैच में कोरिया के सोन वन्हो को 21-12, 18-21, 21-12 से हराया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना जॉनथन क्रिस्टी और कुनलवुत वितिदसरन के विजेता से होगा। वहीं सिंधू ने बुसनान के 21-10,21-16 से हराया।
भारतीय बैडमिंटन स्टार किदांबी श्रीकांत और पीवी सिंधू कोरिया ओपेन के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। श्रीकांत ने क्वार्टर फाइनल मैच में कोरिया के सोन वन्हो को 21-12, 18-21, 21-12 से हराया। एक घंटे दो मिनट तक चले इस मैच में श्रीकांत ने शानदार शुरुआत की और पहला सेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा, लेकिन तीसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए श्रीकांत ने मैच अपने नाम कर लिया। अब सेमीफाइनल में उनका सामना जॉनथन क्रिस्टी और कुनलवुत वितिदसरन के विजेता से होगा।

वहीं तीसरी सीड सिंधू ने 43 मिनट तक चले मुकाबले में सातवीं सीड थाइलैंड की बुसनान को सीधे सेट में 21-10,21-16 से हराया। दो बार की ओलंपिक विजेता सिंधू शुरुआत में 2-5 के अंतर से पिछड़ रही थीं। इसके बाद उन्होंने लगातार चार प्वाइंट लेकर 6-5 की बढ़त बनाई और 21-10 से पहला सेट अपने नाम किया। वहीं दूसरे सेट में उन्होंने शुरुआत में ही 8-2 की बढ़त ले ली थी। उन्होंने इसे जारी रखा और यह सेट 21-16 के अंतर से जीता। फाइनल में उनका सामना कोरिया की एन सेयॉन्ग या जापान की कावाकमी से होगा।

Related Articles

Back to top button