ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा से शुरुआत! 7 अगस्त को पहले 'जन विश्वास कार्यक्रम' में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव; सुनेंगे ... इंदौर के डॉक्टरों का कमाल: 130 डिग्री मुड़ी रीढ़ की हड्डी को 13 घंटे की सर्जरी से किया सीधा, लकवे की... उज्जैन का तिलभांडेश्वर महादेव: हर साल तिल के दाने बराबर बढ़ता है शिवलिंग! महाकाल की तर्ज पर मिलता है... ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' की तलाश: ढूंढने वाले को मिलेगा 50 हजार का इनाम, गली-गली में हो र... छिंदवाड़ा में हूटर-बत्ती और नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने वालों की अब खैर नहीं: 15 दिनों का विशेष अभिय... सीएम मोहन यादव की जबलपुर को 400 करोड़ की सौगात: 362 करोड़ के सीवेज प्लांट, हाईटेक लॉन्ड्री हब और मछल... कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अस्मिता डे का ऐतिहासिक कारनामा, जूडो में भारत को दिलाया पहला महिला गोल्ड 'UK07 राइडर' अनुराग डोभाल पर पत्नी रितिका का पलटवार! सबूत शेयर कर खोली पोल, कहा- "तलाक नहीं दूंगी" अमेरिका ने अब तक 4,840 भारतीयों को किया डिपोर्ट: विदेश मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, जानें कैसे होती ... 1 अगस्त 2026 से लागू हुए 5 बड़े बदलाव: कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹200+ सस्ता, CKYC 2.0 और क्रेडिट कार्...
देश

RBI ने अब इस बैंक पर लगाई पाबंदी, ग्राहकों को पैसे निकालने में होगी दिक्कत; यहां जानें डिटेल्स

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बेंगलुरु स्थित शुश्रुति सौहार्द सहकारा बैंक नियमिता (Shushruti Souharda Sahakara Bank Niyamita) पर कई तरह की पाबंदियां लगाने का ऐलान किया. इससे आने वाले दिनों में इस बैंक के ग्राहकों की परेशानी बढ़ सकती है. बैंक से पैसे निकालने की सीमा को लेकर RBI की तरफ से कुछ लिमिटेशन तय कर दी गई है

बैंक पर लगाई ये पाबंदियां

RBI ने कहा कि बैंक बिना उसकी मंजूरी के अब लोन नहीं दे सकता और न ही जमा स्वीकार कर सकता है. RBI ने लोन रिन्यूअल पर भी पाबंदी लगाई है. इसके अलावा RBI ने बैंक से पैसा निकालने की लिमिट भी तय कर दी है. RBI ने कहा कि ग्राहक अपने अकाउंट से 5,000 रुपये से ज्यादा नहीं निकाल सकते हैं. RBI ने एक बयान में कहा, ‘सभी बचत खातों, चालू खातों या जमाकर्ताओं के किसी भी दूसरे खाते से कुल राशि में से 5,000 रुपये से ज्यादा की राशि निकालने की इजाजत नहीं दी जा सकती है.’

6 महीने तक लगी रहेंगी पाबंदियां

RBI ने कहा है कि बैंक पर ये पाबंदियां अगले 6 महीने तक लागू रहेंगी. बैंक को अपनी वित्तीय सेहत में सुधार होने तक पाबंदियों के साथ बैंकिंग बिजनेस करने की अनुमति दी गई है. इससे पहले सोमवार को RBI ने कई तरह के गैर-अनुपालन के लिए तीन सहकारी बैंकों पर कुल पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. RBI ने एक बयान में कहा कि फलटन स्थित यशवंत कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर आय, संपत्ति वर्गीकरण, प्रावधान और अन्य संबंधित मुद्दों पर उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं करने के लिए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

कोकण मर्केंटाइल बैंक पर 2 लाख का लगाया था जुर्माना

एक अन्य बयान में RBI ने इसी तरह के मामले में मुंबई के कोकण मर्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया था. RBI ने एक अन्य नियामकीय सूचना में कहा कि उसने कोलकाता स्थित समता कोऑपरेटिव डेवेलपमेंट बैंक लिमिटेड पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

Related Articles

Back to top button