ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
मध्यप्रदेश

प्रशासन ने प्राचार्य पर लगाया 50 हजार का जुर्माना, लैंगिक उत्पीड़न का मामला, कटनी में मुरली ट्रेडर्स पर जीएसटी टीम का छापा, खंडवा में राशन माफिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बड़वानी। बड़वानी जिले के निवाली शासकीय महाविद्यालय में लैंगिक उत्पीड़न समिति का गठन नहीं करने पर प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक वर्मा पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह पैसा 7 दिन में उन्हें बाल संरक्षण के बैंक खाते में जमा करना होगा।

दरअसल, महाविद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने प्रभारी प्राचार्य सहित अन्य पुरुष कर्मचारियों के खिलाफ थाना निवाली और प्रशासन को लिखित आवेदन दिया था। आवेदन में महिलाकर्मियों ने बताया था कि प्रभारी प्राचार्य के द्वारा महिला कर्मियों से डबल मीनिंग शब्दों का प्रयोग कर अभद्रता की जाती है और अश्लील इशारे किए जाते हैं। साथ ही कॉलेज में लैंगिक उत्पीड़न से संबंधित शिकायत दर्ज करने के लिए आंतरिक समिति भी नहीं बनाई गई है। जिसके बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई गई।

जांच में प्रभारी प्राचार्य डॉ अशोक वर्मा, सहायक प्राध्यापक जीआर मोरे, सहायक ग्रेड 3 रवि नामदेव को दोषी पाया। जिसके बाद कलेक्टर ने समिति की रिपोर्ट के आधार पर प्राचार्य पर जुर्माना और सभी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अनुशंसा पत्र जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन यंत्री द्वारा शासन को प्रेषित किया है।

मुरली ट्रेडर्स पर जीएसटी टीम का छापा

यश खरे, कटनी। मध्यप्रदेस के कटनी में मुरली ट्रेडर्स के फर्म और गोदाम पर जीएसटी विभाग की टीम ने छापा मारा है। 10 सदस्य टीम जांच कर रही है। कटनी और जबलपुर के स्टेट जीएसटी विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है।

राशन माफिया असलम चौहान गिरफ्तार

खंडवा। राशन माफिया असलम चौहान को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला दंडाधिकारी के आदेश पर असलम के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। बता दें कि, असलम पर एक दर्जन से ज्यादा मामले कोतवाली थाने में दर्ज हैं। जिसमें राशन की कालाबाजारी, मारपीट जैसे केस शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button