ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मध्यप्रदेश

सागर बच्‍चों को लेकर जा रही स्कूल बस का पहिया नाले में धंसा, टला बड़ा हादसा

सागर।   शहर में मोतीनगर से धर्मश्री कछुआ चाल तक बन रहे सड़क मार्ग पर शनिवार को सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां करीब एक दर्जन स्कूली बच्चों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर नाली में धंस गई। एक पहिया नाले में धंसते ही बस तिरछी हो गई। इससे बस के भीतर बैठे बच्‍चों में चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से बच्‍चों को तुरंत बस से उतारा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में बच्‍चों या किसी अन्‍य को कोई चोट नहीं आई। सूचना मिलने पर बच्‍चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। ड्राइवर की लापरवाही के कारण हुए इस हादसे के बाद अभिभावक में काफी रोष नजर आया। प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन चालक शॉर्टकट के चक्कर में यहां निर्माणाधीन सड़क के बाजू से बस निकालने का प्रयास कर रहा था और इस दौरान बस का अगला पहिया फसल कर नाले में जा धंसा। नाराज अभिभावकों ने ड्राइवर की पिटाई भी कर दी।जानकारी के अनुसार कैंब्रिज स्कूल के बच्चों को लेकर बस मोती नगर से धर्मश्री की ओर जा रही थी। सड़क निर्माण कार्य के कारण रास्ता बंद था, लेकिन ड्राइवर साइड से निकालने का प्रयास करने लगा, जिस वजह से बस का पहिया गिट्टी से फिसल गया और नाली में जा फंसा। यह देख स्थानीय लोग मदद को दौड़े और डरे-सहमे बच्चों को बस से बाहर निकाला।

लंबे समय से चल रहा सड़क का निर्माण कार्य

उल्लेखनीय है कि करीब एक साल से अधिक समय से सड़क जर्जर हालत में है और ठेकेदार द्वारा इस सड़क के निर्माण मैं काफी लापरवाही दिखाई जा रही है जिस वजह से स्थानीय लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई राहगीर यहां प्रतिदिन फिसल गया घायल हो रहे हैं तो वही अब तक दर्जनों वाहन सड़क में फसकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी है। आलम यह है कि विधायक शैलेंद्र जैन के घर की ओर जाने वाला रास्ता भी लंबे समय से बदहाल है, लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों द्वारा कोई सख्‍ती नहीं दिखाई जा रही है। नेताओं के कृपापात्र ठेकेदार पर निगम प्रशासन द्वारा अभी तक कोई जुर्माना कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं, इसी रास्ते पर ही जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सतीश जैन का निवास है, लेकिन हैरानी है कि विपक्ष द्वारा भी इस पूरे मामले में चुप्पी साध ली गई है।

Related Articles

Back to top button