ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ... Hathras Copper Theft News: हाथरस में 52 लाख का कॉपर गबन! SOG और पुलिस ने गिरोह के 6 बदमाशों को दबोचा...
व्यापार

रुचि सोया ने पूरी कर्ज रा‎शि का भुगतान ‎किया

नई दिल्ली । खाने का तेल बनाने वाली रूचि सोया ने बैंकों का 2,925 करोड़ रुपए का पूरा कर्ज वापस कर दिया है। इसी के साथ कंपनी कर्ज मुक्त हो गई है। बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद की अगुवाई वाली रुचि सोया ने हाल में अपने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) के जरिए 4,300 करोड़ रुपए जुटाए थे। कंपनी ने इस पूंजी के एक हिस्से का इस्तेमाल कर्ज चुकाने के लिए किया है। पतंजलि के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण ने ट्वीट कर बताया कि रुचि सोया कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि एफपीओ के लिए जमा किए गए दस्तावेज में कंपनी ने बताया था कि वह लगभग 1,950 करोड़ रुपए का कर्ज चुकाएगी। हालांकि, कंपनी ने अपने कर्जदाताओं को 2,925 करोड़ रुपए की पूरी कर्ज राशि चुकाने का फैसला किया।

Related Articles

Back to top button