ब्रेकिंग
Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ... BCCL Q1 Results: कोल इंडिया की इकाई बीसीसीएल को 68 करोड़ का घाटा, राजस्व में भी दर्ज की गई गिरावट EPS Pension Hike: क्या 1000 से बढ़कर 7500 रुपये होगी न्यूनतम पेंशन? लोकसभा में सरकार ने दिया ये जवाब Sensex Nifty Fall: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के ... Madhya Pradesh Rain Alert: मध्य प्रदेश में मानसून की तूफानी वापसी, भोपाल-नर्मदापुरम समेत 35 से अधिक ... दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का शक्ति प्रदर्शन, प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में निकाली भव्... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर के बाहर पति-पत्नी का हंगामा, सुरक्षा घेरा तोड़कर किया NEET पर विरोध
व्यापार

IRCTC करा रहा वैष्णो देवी के दर्शन खर्च करने होंगे करीब 8000 रुपये, जल्दी से चेक कर लें डिटेल्स

IRCTC Package: अगर आपका भी आने वाले दिनों में कोई धार्मिक स्थल घूमने का प्लान है तो आप वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं. इस पैकेज का खर्च काफी कम है.

IRCTC Tour Package: ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. अगर आपका भी आने वाले दिनों में कोई धार्मिक स्थल घूमने का प्लान है तो आप वैष्णो देवी की यात्रा कर सकते हैं. इस पैकेज का खर्च काफी कम है. IRCTC ने ट्वीट करके इस पैकेज के बारे में जानकारी दी है. आइए आपको डिटेल्स बताते हैं कि कब आपको यात्रा करने का मौका मिलेगा-

IRCTC ने किया ट्वीटIRCTC ने अपने ऑफिशियल ट्वीट पर लिखा है कि अगर आप कहीं धार्मिक जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके पास वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका है. यह टूर पैकेज 5 दिन और 4 रात का होगा. इसके लिए आपको सिर्फ 8375 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च करने होंगे.

आइए चेक करें पैकेज की डिटेल्स-

पैकेज का नाम –  Mata Vaishnodevi Devi Ex Varanasiकौन सी जगह घूमने का मिलेगा मौका – वैष्णो देवीट्रैवलिंग मोड – ट्रेनक्लास – 3ACयात्रा का दिन – प्रत्येक गुरुवारकितने दिन का होगा सफर – 4 रात और 5 दिनपैकेज की कॉस्ट – 8375 रुपयेबोर्डिंग और डीबोर्डिंग प्वाइंट – वाराणसी – जयपुर – सुल्तानपुर – लखनऊरहने और खाने की व्यवस्थाइस पैकेज में यात्रियों को रहने के लिए जय मां इन (Jai Maa Inn) और इसी लेवल के किसी अन्य होटल में भी रहने का इंतजाम हो सकता है. इस पैकेज में IRCTC यात्रियों को 2 ब्रेकफास्ट और 2 लंच की सुविधा उपलब्ध कराएगा.

कितना आएगा खर्चइस पैकेज में सिंगल ऑक्युपेसी का किराया 14270 रुपये प्रति व्यक्ति होगा. वहीं, डबल ऑक्युपेसी के लिए 9285 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. ट्रिपल ऑक्युपेसी के लिए 8375 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. इसके अलावा अगर बच्चों की बात करें तो 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए 7275 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च होगा. वहीं, चाइल्ड विदआउट वर्थ लेने के लिए 6780 रुपये प्रति व्यक्ति जाएगा.

ऑफिशियल लिंक पर कर सकते हैं विजिटइस पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशियल लिंक https://bit.ly/3J4oRvZ  पर विजिट कर सकते हैं. इसके अलावा आप 8287930908, 8287930922 नंबरों पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button