ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मध्यप्रदेश

भोपाल में हालिडे पैकेज के नाम 20 लोगों से 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी

भोपाल।    राजधानी में एमपी नगर पुलिस ने एक निजी कंपनी के संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। संचालकों ने हालिडे पैकेज के नाम पर यात्रा के लुभावने सपने दिखाकर 20 लोगों से करीब 12 लाख रुपये जमा करवाए और बाद में यह कंपनी अपने कार्यालय में ताला लगाकर गायब हो गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। एमपी नगर थाने के एएसआइ संजय सिसोदिया के मुताबिक मेघराज मीना (34) एसबीआइ कालोनी ऋषि परिसर चार इमली में रहते हैं। वह गृह विभाग में नौकरी करते थे। इन दिनों उनकी तैनाती करौली राजस्थान में है। उनका कहना है कि फरवरी-मार्च 2021 में लिंसा सर्विस प्राइवेट इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा भेल दशहरा मैदान में कंपनी को प्रमोट करने के लिए हालिडे सर्विस सुविधा का लाभ देने के लिए गिफ्ट वाउचर प्रदान किये जा रहे थे। उन्‍होंने वह गिफ्ट वाउचर ले लिया। बाद में लिंसा के प्रतिनिधि ने उन्हें फोन किया और गिफ्ट बाउचर लेकर एमपी नगर स्थित एक होटल में बुलाया। वहां पर कंपनी के प्रतिनिधि आसिफ रजा ने किफायती पैकेज में अच्छा पर्यटन स्थल घुमाने प्रलोभन दिया तो मेघराज ने 25 हजार रुपये का भुगतान कंपनी को कर दिया। बाद में सुविधा नहीं मिलने पर वह कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां ताला लटका मिला। छानबीन करने पर पता चला कि उनकी तरह 20 लोगों से ठगी की गई है।

Related Articles

Back to top button