ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...
व्यापार

NSE और BSE को तगड़ा झटका! SEBI ने ठोका भारी जुर्माना, लगा ये बड़ा आरोप

बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (Bombay Stock Exchange) और एनएसई (National Stock Exchange) पर कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (Karvy Stock Broking Ltd) घोटाले के मामले में जुर्माना लगाया है.

नई दिल्ली: बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE)को तगड़ा झटका लगा है. बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने देश के दो प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (Bombay Stock Exchange) और एनएसई (National Stock Exchange) पर जुर्माना ठोका है. सेबी ने ये जुर्माना कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (Karvy Stock Broking Ltd) घोटाले के मामले में लगाया है.

सेबी ने जारी किया ऑर्डर

सेबी ने इसके लिए ऑर्डर जारी किया है. सेबी ने अपने इस ऑर्डर में लिखा है, ‘बीएसई और एनएसई ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग द्वारा ग्राहकों की सिक्योरिटीज के दुरुपयोग को रोकने के लिए सही समय पर कदम नहीं उठाया. साथ ही मामले की जांच में सुस्ती बरती. इसलिए सेबी ने यह जुर्माना लगाया है.’

जानिए कितना लगा जुर्माना

सेबी ने अपने आदेश में यह भी बताया है कि बीएसई पर 3 करोड़ रुपये और एनएसई पर 2 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है. गौरतलब है कि ब्रोकरेज कंपनी कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग पर 2,000 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है. आप जान लीजिए कि इस घोटाले को देश का अब तक का सबसे बड़ा इक्विटी ब्रोकर घोटाला बताया गया है.

जानिए क्या है मामला?

सेबी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग ने ग्राहकों के खातों में रखे शेयर बेचकर 1,096 करोड़ रुपये समूह की अपनी दूसरी कंपनी कार्वी रियल्टी में ट्रांसफर कर दिए. अप्रैल 2016 से दिसंबर 2019 के बीच शेयरों की बिक्री की गई. यह इसके बाद सेबी ने इसकी जांच की तब जाकर यह घोटाला सामने आया. सेबी ने अपनी शुरुआती जांच के समय ही यह कहा था कि ब्रोकरेज कंपनी ने ग्राहकों की सिक्योरिटीज का दुरुपयोग किया है. सेबी ने बताया कि बिना अनुमति ही ग्राहकों को जानकारी दिए बिना उनकी सिक्योरिटीज का दूसरे कामों में इस्तेमाल किया. इस घोटाले के सामने आने के बाद सेबी ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग को तत्काल प्रभाव से नए ग्राहकों को जोड़ने से रोक दिया था.

Related Articles

Back to top button