ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

इंदौर सेंट्रल जेल के बैरक नंबर-5 में कैदी ने पजामे के नाड़े से लगाई फांसी, अगस्त में होनी थी रिहाई

इंदौर सेंट्रल जेल में बुधवार रात एक कैदी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। उसने पजामे के नाड़े से फंदा बनाया और झूल गया। कैदी को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैदी के भाई का आरोप है कि अगस्त में वह जेल से छूटने वाला था, किसी ने रात में मारपीट के बाद उसकी हत्या कर लटकाया है। जेल डीआईजी ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।

रात में सेंट्रल जेल से सूचना मिली कि कैदी कालू उर्फ ललित (40) पिता श्यामलाल निवासी भागीरथपुरा ने बैरक की जाली में पजामे का नाड़ा गले में कसकर फांसी लगा ली। रात में उसे प्रहरी ने देखा तो अफसरों को सूचना दी। लॉकअप खोल कर उसे पहले मेडिकल वार्ड में ले जाया गया। यहां एंबुलेंस से डॉक्टर ने एमवाय अस्पताल भेज दिया। रात 1 बजे यहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टरों की टीम बनाकर शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।

जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने बताया, कालू 2008 से सेंट्रल जेल में तीन मर्डर केस में दोहरे आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। इसके अलावा उस पर मारपीट, लूट व कुछ अन्य मामलों में पांच, सात और तीन साल की सजा भी हुई थी। कालू नशा करने का आदी था। 7 अप्रैल को तलाशी के दौरान उसके पास से तम्बाकू मिली थी। जिसके बाद उसे अलग सेल में भेज दिया गया था।

कुछ महीने पहले पूर्व जेल अधीक्षक राकेश भांगरे के कार्यकाल में भी आजाद नगर, मूसाखेडी क्षेत्र के रहने वाले एक कैदी ने जेल के बढ़ई कारखाने में कटर से अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप था कि छुट्टी वाले दिन वह जेल अधीक्षक द्वारा अन्य अफसरों के दबाव में काम कराए जाने से आहत था। इसके अलावा भी जेल में कैदियों में मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं। पिछले दिनों ही जेल में एक कैदी ने दूसरे पर ब्लेड से हमला कर दिया था। हालांकि जेल अधीक्षक ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।

Related Articles

Back to top button