ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

महाराष्ट्र में शिवसेना को तगड़ा झटका, 26 पार्षद और 300 कार्यकर्ताओं ने भेजा इस्तीफा

महाराष्ट्र चुनाव से पहले शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है। चुनाव से पहले शिवसेना के कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कल्याण (पूर्वी) विधानसभा सीट से पार्टी के 26 पार्षद और लगभग 300 कार्यकर्ताओं ने पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। यह सभी विधानसभा चुनाव के लिए हुए सीटों के वितरण से नाखुश हैं। जानकारी के अनुसार इन सभी ने पार्टी के बागी उम्मीदवार धनंजय बोडारे के समर्थन में इस्तीफा दिया है। स्थानीय शिवसेना नेता इस बात से नाराज हैं कि पार्टी ने उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी गणपत गायकवाड़ का समर्थन करने के लिए कहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार शिवसेना के नेता कल्याण (पूर्वी) सीट पर पार्टी के किसी उम्मीदवार को चाहते थे लेकिन भाजपा के साथ सीट बंटवारे में यह सीट भाजपा के पक्ष में चली गई।

जिसके बाद स्थानीय नेताओं ने फैसला लिया कि वह बोडारे का समर्थन करेंगे। हालांकि, स्थानीय नेताओं के बीच जारी नाराजगी को लेकर शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को एक बैठक बुलाई और पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा उम्मीदवार का समर्थन करने को कहा। स्थानीय शिवसेना नेताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिले आदेश के बाद सामूहिक तौर पर इस्तीफा दे दिया। शिवसेना के कल्याण (पूर्व) विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख प्रशांत काले ने कहा, ‘हमने गायकवाड़ की बजाए बोराडे की मदद करने का फैसला लिया है। पिछले 10 सालों में विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कुछ भी नहीं किया है। हमने पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा दबाव बनाए जाने के बाद इस्तीफा देने का फैसला लिया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button