ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

सीएम के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, आरोपी पर FIR दर्ज

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ सोशल मीडिया पर अश्लील और अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ सीआईडी थाना भराड़ी में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी जिला मंडी का बताया जा रहा है। शिमला शहरी भाजपा के महामंत्री संजीव सूद जोनी ने सीआईडी को लिखित में शिकायत दी है। इसमें लिखा है कि राज ठाकुर की ओर से अपनी फेसबुक प्रोफाइल से मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए गालियां लिखी हैं।

संजीव सूद ने लिखा है कि वह पिछले तीस सालों से भाजपा का कार्यकर्ता है और विभिन्न पदों पर रह चुका है और मौजूदा समय में शिमला मंडल भाजपा में महामंत्री के पद पर तैनात हैं। राज ठाकुर की ओर से इस प्रकार से अपनी फेसबुक प्रोफाइल से सार्वजनिक तौर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ अश्लील भाषा, गाली गलौच और धमकी देना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को गहरी ठेस पहुंचाता है। राज ठाकुर की ओर से पोस्ट किए गए इस घटिया कृत्य के स्क्रीन शॉट उनके पास मौजूद है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी 504, 506 व 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button