ब्रेकिंग
Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ...
देश

PM मोदी ने फोटो सेशन के दौरान सोफा पर बैठने से किया इनकार, सादगी के कायल हुए लोग

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में सादगी की मिसाल पेश करते हुए सोफे पर बैठने से इंकार कर दिया। दरअसल गुरुवार को रूस के व्लादिवोस्तोक में एक फोटो सेशन में पीएम मोदी ने यह कहते हुए सोफे पर बैठने से इंकार कर दिया कि वह अन्य लोगों की तहर ही कुर्सी पर उनके सात बीच में ही बैठेंगे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा और लोग कह रहे हैं कि पीएम मोदी ने अपनी सादगी का उदाहरण एक बार फिर दे दिया। पीयूष गोयल ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें दिख रहा है कि पीएम मोदी का एक फोटो सेशन में अधिकारी उनका स्वागत करते हैं।

Piyush Goyal

@PiyushGoyal

PM @NarendraModi जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।

Embedded video

5,627 people are talking about this
फोटो सेशन में पीएम मोदी के बैठने के लिए विशेष व्वस्था की गई थी। अधिकारी उनको एक सोफे पर बैठने के लिए कहते हैं लेकिन पीएम मोदी इसके लिए मना कर देते हैं और लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर करते हैं। जिसके बाद वहां से सोफा हटवाया जाता है और कुर्सी रखी जाती है। तब पीएम मोदी बीच वाली कुर्सी पर बैठते हैं और अन्य अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवाते हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री ने लिखा कि पीएम मोदी जी की सरलता का उदाहरण आज पुनः देखने को मिला, उन्होंने रूस में अपने लिए की गई विशेष व्यवस्था को हटवा कर अन्य लोगों के साथ सामान्य कुर्सी पर बैठने की इच्छा जाहिर की।

वहीं सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की इस सादगी की काफी तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि हमारे पास एक विनम्र और शांत प्रधानमंत्री हैं जो जमीन से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी पांचवें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम में भाग लेने और 20वें भारत-रूस वार्षिक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक की दो दिवसीय यात्रा पर थे। पीएम मोदी शुक्रवार तड़के भारत वापिस लौट आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button