ब्रेकिंग
Supreme Court Hearing on SIR: चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) फैसलों पर टली सुप्रीम कोर्ट की... Greater Noida Robotics Park: उत्तर प्रदेश में बनेगा देश का पहला 'प्रगति' रोबोटिक्स पार्क, योगी सरकार... Delhi High Court Notice: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान दर्ज FIR पर दिल्ली HC का नोटिस, पत्... Diwali and Chhath Puja Health Tips: दिवाली और छठ की व्यस्तता में सेहत का ऐसे रखें ख्याल, थकान और तना... डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन ने सुप्रीम कोर्ट में दी डेटा प्रोटेक्शन एक्ट को चुनौती, पत्रकारिता प... Delhi Ramlila Maidan Rally: दिल्ली में 1 नवंबर को होगी इंडिया गठबंधन की महारैली, 10 लाख लोगों के जुट... Flex-Fuel Vehicles in India: केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 100% एथेनॉल से चलने वाले वाहनों को मंजूरी; नि... Jan Suraaj Digital Manager Death: प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज को बड़ा झटका, डिजिटल मैनेजर देवपा... Ujjain News: सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया सिंहस्थ 2028 की 539 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का भूमिपूजन,... Rajasthan Drought News: राजस्थान में सूखे की मार, 14 जिलों की 80 तहसीलें घोषित हुईं गंभीर और मध्यम स...
उत्तरप्रदेश

अब नोएडा के स्‍कूल में 13 बच्चों और 3 शिक्षकों को कोरोना, कक्षाएं बंद

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 40 में स्थित खेतान स्कूल में 13 छात्र व 3 टीचर्स के कोरोना संक्रमित होने की खबर से स्कूलों में दहशत है। बड़ी संख्‍या में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद स्‍कूल को बंद कर दिया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में भी खलबली है, सीएमओ सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि हमें इस मामले में एक लेटर प्राप्त हुआ है, लेकिन इन सभी पॉजिटिव छात्र और टीचर की जानकारी डिटेल में नहीं मिली है। स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का कहना है कि अभी इसकी जांच की जा रही है और जल्‍द ही इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
गौतमबुध नगर में कोरोना की चौथी लहर की आहट दिखाई देने लगी है। जनपद की स्वास्थ्य विभाग की टीम में उस समय हलचल पैदा हो गई जब उन्हें सेक्टर 40 में स्थित खेतान स्कूल का लेटर प्राप्त हुआ। लेटर में लिखा था कि स्‍कूल में कक्षा 6, 9 और 12 के कुल 13 छात्र और 3 अध्यापकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार शर्मा ने कहा, “पत्र आने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक सभी संक्रमितों के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। स्कूल द्वारा जब ऑफलाइन क्लास शुरू की गई थी तो हमें एक पत्र लिखकर जानकारी दी गई थी। फिलहाल स्कूल में सभी ऑफलाइन क्लास को स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद साफ करेंगे कि कौन सा छात्र कहां का रहने वाला है और किस तरह से कोरोना की चपेट में आया। साथ ही जनपद वासियों से अपील है कि वे कोरोना के प्रति सतर्क रहें और सभी सावधानियां बरतें। मास्क को लगाएं और इसे हल्के में न लें।” इससे पहले रविवार 10 अप्रैल को गाजियाबाद के एक प्राइवेट स्‍कूल में भी कोरोना संक्रमित बच्‍चे मिलने के बाद स्‍कूल को पूरे सप्‍ताह के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया था। स्‍कूल ने अभिभावकों को देर शाम स्‍कूल बंद करने की जानकारी दी और कोरोना संबंधी सावधानियां बरतने की भी अपील की। संक्रमण मिलने के बाद स्‍कूलों को फौरन ऑनलाइन मोड में शिफ्ट कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button