ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
छत्तीसगढ़

सिम्स में पूछताछ केंद्र होने के बाद भी मरीजों को कोई भी मदद नहीं मिल रही

बिलासपुर। सिम्स में मरीजों की मदद के लिए पूछताछ व सहायता केंद्र बनाया गया है। लेकिन यह हर समय बंद मिलता है। सात सोशल वर्कर होने के बाद भी जरूरतमंद मरीजों को कोई भी मदद नहीं मिल रही है। सिम्स की हालत इतनी अधिक खराब हो चुकी है कि जब भी कोई मरीज इलाज के लिए यहां पहुंचता है तो वह इस बात को लेकर संशय में रहता है कि उसे इलाज मिल पाएगा या नहीं। व्यवस्था इतनी खराब हो चुकी है कि मरीजों को ओपीडी का रास्ता बताने वाला कोई नहीं मिलता है।
ऐसे में इलाज के लिए मरीज को पूरे सिम्स का चक्कर काटने को बाध्य होना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि सिम्स प्रबंधन ऐसे मरीजों का सुध नहीं लेना चाहता है। ऐसे मरीजांे के लिए आपातकालीन के बाजू में पूछताछ व सहायता केंद्र बनाया गया है। इसके संचालन की जिम्मेदारी सिम्स के सात सोशल वर्करों को दी गई है। लेकिन यह अपना काम छोड़कर अन्य जगह नजर आते हैं। इसी वजह से सहायता केंद्र में कोई भी वर्कर तैनात नहीं मिलता है। आलम यह हो गया है कि पिछले कुछ दिनों से यह केंद्र बंद पड़ा हुआ है। प्रबंधन के अधिकारियों का रोजाना यहां से आना जाना भी होता है, लेकिन कोई भी इस सहायता केंद्र की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। रोकटोक न होने से सोशल वर्कर लापरवाही कर रहे हैं। सिम्स या मरीजों को इनका कोई फायदा नहीं मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button