ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...
देश

भारत की जेल से रिहाई के बाद वतन लौटे पाकिस्तानी बंदी

भारत की जेल से रिहाई के बाद पाकिस्तान के दो बंदी शनिवार शाम अटारी-वाघा सीमा के रास्ते वतन लौट गए। ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी स्थित जीरो लाइन पर बीएसएफ अधिकारियों ने इन दोनों बंदियों को पाक रेंजर्स के हवाले किया। फिरोजपुर जिला की पुलिस इन दोनों बंदियों को जेल से लेकर सीधे ज्वाइंट चेक पोस्ट अटारी पहुंची थी। पाकिस्तान में बेदियां कलां थानाक्षेत्र के गांव लोगर झुग्गियां का सर्वर बेग (50) साल 2016 में गैर कानूनी रूप से भारत में घुस आया था। बीएसएफ ने उसे पकड़ लिया था। ममदोट थाने की पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। अदालत ने बेग को चार साल की सजा सुनाई थी।

एक अन्य मामले में 20 मई 2018 को फिरोजपुर के ममदोट थाना की पुलिस ने पाकिस्तान के जलोक इलाका के मोहम्मद आसिफ के विरुद्ध भी पासपोर्ट एक्ट में ही केस दर्ज किया था। इस पाकिस्तानी बंदी को करीब 3 साल की सजा अदालत ने सुनाई थी। दोनों पाकिस्तानी बंदियों की सजा मुकम्मल होने के बाद भारत सरकार ने आज दोनों को रिहा किया। फिरोजपुर पुलिस आज इन्हें लेकर जेसीपी अटारी पहुंची थी, जहां कस्टम और इमीग्रेशन के बाद बीएसएफ अधिकारियों ने इन्हें पाक रेंजर्स के सुपुर्द कर दिया।

Related Articles

Back to top button