ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
मनोरंजन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी से सेट पर शांत रहना सीखा

मुंबई | टीवी शो ‘छोटी सरदारनी’ में परम सिंह गिल की भूमिका निभा रहे अभिनेता हितांशु जिंसी ने बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी से सेट पर शांत रहना सीखने के बारे में बताया है।

उन्होंने कहा, “नवाजुद्दीन सर के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा। वह ज्यादातर अभिनेताओं के लिए एक प्रेरणा हैं। मुझे उनके साथ ‘सेक्रेड गेम्स’ के पहले सीजन के लिए शूटिंग करने का अवसर मिला। मैंने देखा कि वह सेट पर शांत रहते हैं और अपने काम में खो जाते हैं। उन्हें देखकर मैं भी सेट पर शांत रहने लगा। निर्देशक अनुराग कश्यप सर, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा जैसे लोगों के साथ काम करना किस्मत की बात है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे एक और दिन याद है जब अनुराग सर अपनी सहायक निर्देशक स्मृतिका के साथ सुबह शूट करने की योजना बना रहे थे। मैं उन्हें शॉट की रचना करते हुए देखा। इससे मुझे वास्तव में तकनीकी चीजे सीखने में मदद मिली।”

हितांशु ने पहले ‘रूप मर्द का नया स्वरूप’ और ‘महाकाली-अंत ही आरंभ है’ जैसे शो में अभिनय किया है। उन्होंने साझा किया कि उनकी प्रशंसा कुब्रा सैत ने की थी। हितांशु आने वाले पौराणिक शो ‘यशोमती मैया के नंदलाला’ में नजर आएंगे।

Related Articles

Back to top button