ब्रेकिंग
Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख... अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: PMCH प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह पद से हटाए गए, अब बेतिया में दे... PMCH Principal Removed: बिहार स्वास्थ्य सेवा पर बड़ा एक्शन; मंत्री निशांत कुमार ने प्रिंसिपल को हटाया... Punjab Government News: पंजाब में 1 जुलाई से लागू होगी VB-G RAM G योजना; ग्रामीण परिवारों को मिलेगा ... Pune Lohagad Murder Case: केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा; हत्या से पहले आरोपियों ने की थी किल...
मनोरंजन

सुहाना खान की ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोलर्स ने दे डाली ऐसी नसीहत, कहा- ढकना सीख लो

फिल्मी सितारों के साथ-साथ स्टार किड्स भी अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियों का केंद्र बने रहते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की। सुहाना खान अक्सर अपने हॉट अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं, जिन्हें कुछ लोग पसंद करते हैं तो वहीं कुछ नही। इसी बीच अपनी ड्रेसिंग सेंस को लेकर वो ट्रोल हो रही हैं।

दरअसल, हाल ही में सुहाना की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुहाना हमेशा की तरह खूबसूरत दिख रही हैं लेकिन कुछ लोगों को उनका पहनावा पसंद नहीं आया और ये लोग सुहाना के कपड़ों को लेकर नसीहतें देते दिखाई दे रहे हैं। कोई उनकी ड्रेस पर कमेंट कर रहा है तो कोई उनके पोज देने के अंदाज पर।सुहाना खान के एक इंस्टाग्राम फैन पेज ने उनकी एक नई तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में सुहाना हमेशा की तरह खूबसूरत स्माइल के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं।

इस तस्वीर को देखेंगे तो हाथ में कॉफी मग और कुछ फाइल जैसा लिए सुहाना किसी खूबसूरत लोकेशन पर दिखाई दे रही हैं। सुहाना एक बेंच पर बैठने जा रही हैं और इसी बीच उनके किसी दोस्त ने उनकी तस्वीर खींच ली है, हर बार की तरह इस तस्वीर में भी सुहाना अपनी प्यारी सी स्माइल और दिलकश अंदाज के साथ नजर आ रही हैं। यहां देखें वायरल हो रही सुहाना खान की ये तस्वीर-

वहीं सुहाना की ये तस्वीर देखकर कुछ लोग नसीहतें देने पर उतर आए। किसी को सुहाना की ड्रेस पसंद नहीं आई तो किसी को उनका पोज। एक यूजर ने लिखा- ‘इतना शो ऑफ मत करो, अगर नॉर्मल कपड़े पहनोगी तब भी उतनी ही खूबसूरत लगोगी’, वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘सुहाना अपनी ड्रेस को ठीक करो’, वहीं हद तो तब हो गई जब एक अन्य ने लिखा- ‘तुम शाहरुख खान की बेटी हो और तुम्हें ऐसे शो ऑफ करने की कोई जरूरत नहीं है, नॉर्मल रहो’, हालांकि सुहाना ऐसे कमेंट्स की परवाह नहीं करतीं। वो इंस्टाग्राम पर मौजूद नहीं हैं लेकिन सुहाना फैन क्लब उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button