ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
मनोरंजन

Ranu Mondal के मैनेजर पर उन्हीं की बेटी ने लगाए घिनौने आरोप, लेकिन मां ने खुलासा कर कहा…

रानू मंडल जो रातों-रात अपनी शानदार आवाज की वजह से दुनिया भर में स्टार बन गईं। आज वो अपनी सफलता के साथ-साथ निजी जिंदगी के कारण भी सुर्खियों में बनी हुईं हैं। जैसे कि आप जानते ही होंगे कि रानू मंडल के फेमस होने के बाद ही उनकी बेटी भी सामने आईं, वहीं अब उनकी बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अपनी मां के मैनेजर पर ही घिनौने आरोप लगा डाले हैं। जिसकी वजह से एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गई हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि, रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ साती रॉय ने अतींद्र चक्रवर्ती पर और तपन दास पर धमकी देने का आरोप लगाया। अब इस मामले पर रानू मंडल ने चुप्पी तोड़ते हुए बेटी के इस बयान की सच्चाई बताई है। एक इंटरव्यू के दौरान रानू मंडल ने बेटे के लगाए आरोपों की असलियत बताई। रानू मंडल ने कहा- ‘अतींद्र और तपन दास मेरा बहुत ख्याल रखते हैं। मुझे इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि मेरी बेटी को किसी ने धमकी दी है।’ एलिजाबेथ के आरोप के बाद अतींद्र चक्रवर्ती जो कि अब रानू के मैनेजर हैं उनका बयान भी आया था। उन्होंने कहा- ‘एलिजाबेथ को इस बयानबाजी के लिए कभी माफ नहीं करेंगे। हमारे पास काम है और हमें किसी के पैसे नहीं चाहिए। रानू जी के साथ पिछले एक महीने से हैं हमनें क्या किया यह बताने का कोई फायदा नहीं है।’

दरअसल, रानू और उनकी बेटी एलिजाबेथ बीते 10 साल से संपर्क में नहीं थे। ऐसे में मां-बेटी को मिलवाने में रानू के गाना वाला वीडियो मददगार साबित हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद रानू की बेटी ने उनसे घर आकर मुलाकात की थी। बेटी के मिलने के बाद रानू खुशी से फूले नहीं समा रहीं थीं। रानू ने कहा था- ‘यह मेरी दूसरी जिंदगी है और अब मैं इसे बेहतर बनाने की कोशिश करूंगी।’ कुछ दिन बाद ही रानू मंडल की बेटी एलिजाबेथ ने अतींद्र चक्रबर्ती पर आरोप लगाया कि वे लोग उसे मां से मिलने नहीं दे रहे हैं, बल्कि कोशिश करने पर उसके पैर तोड़ने की धमकी दी है। एलिजाबेथ का मानना है कि वे लोग मुझे लेकर मां का ब्रेन वॉश कर रहे हैं।

एलिजाबेथ ने आगे कहा- ‘अतींद्र चक्रबर्ती के अलावा अमरा शोबाई शोईतान क्लब के सदस्य तपन दास ने ही उनकी मां रानू मंडल के वीडियो को वायरल किया था। अब दोनों ही मां का बाहरी कामकाज संभाल रहे हैं। अतींद्र और तपन दास उसे न तो मां रानू से मिलने दे रहे है और न फोन करने दे रहे। क्लब के अन्य सदस्य भी उनका साथ नहीं दे रहे। अगर मैं कोई कदम उठाती हूं तो इसका नेगेटिव असर मेरी मां पर पड़ेगा और अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगी और परेशान भी होंगी। मेरी मां अभी मानसिक तौर पर पूरी तरह ठीक नहीं है और मीडिया भी लगातार उन्हें बात करने का दवाब डाल रहा है।

‘वे मां के साथ होने का नाटक कर रहे, असलियत में क्लब के सदस्य मेरी मां के पैसे का दुरुपयोग करने में लगे हैं। दोनों परिवार और काम छोड़कर मेरी मां के साथ मुंबई जाते हैं, लेकिन मुझे उनके साथ मुंबई नहीं जाने दिया जा रहा। मां के घर जाने पर मुझे तपन की सच्चाई पता चली। मां के घर में जरूरी बर्तन तक नहीं हैं, जबकि इसके लिए तपन मां से पैसे लेता रहता है। उन्होंने मां के खाते से 10,000 रुपये लिए और उनके लिए केवल एक सूटकेस और एक जोड़ी कपड़े खरीदे। मैं उन पर बिल्कुल भरोसा नहीं करती। मैं मां रानू के साथ रहना चाहती हूं या उन्हें अपने पास रखना चाहती हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button