ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...
खेल

शेन वॉर्न ने स्मिथ को टेस्ट में बताया बेस्ट, लेकिन इस खिलाड़ी को बताया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

नई दिल्ली : आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में अबतक 159.66 की औसत से कुल 479 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार वापसी की है। आस्ट्रेलिया के पूर्व गेंदबाज शेन वॉर्न का भी मानना है कि टेस्ट में स्मिथ दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं। हालांकि, भारतीय कप्तान विराट कोहली सभी प्रारूपों में स्मिथ पर भारी पड़ते हैं। स्मिथ पर सैंड पेपर विवाद में शामिल होने के कारण एक साल का बैन लगा था, लेकिन अब उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी की है और कोहली को इस प्रारूप में नंबर-1 बल्लेबाज भी बन गए हैं। वॉर्न का मानना है कि स्मिथ टेस्ट में बेस्ट हैं, लेकिन खेल के सभी प्रारूपों को देखा जाए तो कोहली आगे नजर आते हैं और वह सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

वॉर्न ने कहा, ‘‘जहां तक टेस्ट क्रिकेट की बात है, तो मैं कहूंगा कि विराट और स्मिथ के बीच बेहद करीबी मुकाबला है, लेकिन अगर मुझे टेस्ट क्रिकेट में एक बल्लेबाज चुनना होगा तो वह स्मिथ होंगे, लेकिन अगर मैं गलत हुआ तब भी मैं खुश होऊंगा क्योंकि विराट एक दिग्गज खिलाड़ी हैं।’’ वॉर्न ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। मैं समझता हूं कि अगर मुझे सभी प्रारूपों में एक बल्लेबाज को चुनना है, तो वह विराट होगा। विव रिचर्डस वनडे क्रिकेट में और शायद सभी प्रारूपों में दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज थे, लेकिन विराट अब सबसे महान वनडे खिलाड़ी हैं। वह मेरे लिए विव से आगे निकल गए हैं।’’

विराट ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अबतक 69 शतक लगाए हैं और वॉन भी मानते हैं कि वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 708 टेस्ट विकेट होने के बाद मुझे यह सवाल पूछा गया था कि क्या मुझे लगता है कि नाथन लायन मेरा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा कर पाए क्योंकि इसका मतलब होगा कि उन्होंने लंबे समय तक अच्छी क्रिकेट खेली है। सचिन के साथ भी ऐसा ही है। मेरा मानना है कि अगर आप उनसे पूछें कि क्या वह चाहते हैं कि विराट उनके रिकॉर्ड को तोड़ दें, तो वह हां कहेंगे। यह देखना बहुत मजेदार होगा। सचिन सर्तक रहो विराट तुम्हारा रिकॉर्ड तोड़ने आ रहा है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button