ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
छत्तीसगढ़

छत्‍तीसगढ़ में हल्की वर्षा के आसार

रायपुर ।भले ही छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज थोड़ा बदला हुआ है, लेकिन इससे गर्मी व उमस से किसी भी प्रकार की राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में तपिश और बढ़ने वाली है। अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के ही आसार बने हैं। हालांकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों विशेषकर बस्तर क्षेत्र में मंगलवार को हल्की बारिश के भी आसार हैं।

सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की चिलचिलाती धूप और उमस से लोग हलाकान होने लगे हैं। इसकी वजह से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नााटा भी पसरने लगा है। रायपुर का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही बिलासपुर का अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव का अधिकतम तापमान 43.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कृषि विज्ञान केंद्र डूमरबहार में 20.0 डिग्री सेल्सियस और सबसे अधिकतम तापमान एआरजी मुंगेली में 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button