Breaking
ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्... 11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान सागर में सागर में उत्साह के साथ हो रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत वोटिंग 2 साल में 100 करोड़ से 1100 करोड़ हो गए? सुप्रीम कोर्ट का ED से सवाल, केजरीवाल पर सुनवाई जारी आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान

संविदा नियमितीकरण रथयात्रा का आम आमदी पार्टी ने किया समर्थन, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने किया ऐलान

छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के सभी विभागों के संविदा कर्मचारी 16 मई से प्रत्येक जिले में ‘संविदा नियमितीकरण रथ यात्रा अब नहीं तो कब’ के थीम पर एक रथ यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसका आम आदमी पार्टी ने समर्थन करने का ऐलान किया है। ‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि वादा करके सत्ता में आई भूपेश सरकार ने साढ़े चार साल बाद भी संविदा कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। विधानसभा चुनाव बीत जाने के बाद एक बार भी इन संविदा कर्मचारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सुध नहीं ली।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सभी जिलों में संविदा कर्मचारियों के रथ यात्रा का समर्थन करेगी। पार्टी अनियमित कर्मचारियों के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। साढ़े चार साल बाद भी जन घोषणा पत्र में किए गए नियमितिकरण के वादे को भूपेश सरकार ने पूरा नहीं किया। अनियमित कर्मचारियों के साथ भूपेश सरकार ने धोखा किया है। आज राज्य का हर विभाग का प्रत्येक संविदा कर्मचारी आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल ने 14 फरवरी 2019 को कर्मचारियों के मंच से ये घोषणा की थी की ये किसानों का वर्ष है। अगला वर्ष कर्मचारियों का होगा।

‘आप’ प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भूपेश सरकार को सत्ता में आए चार साल से अधिक का समय बीत गया है, लेकिन कर्मचारियों से किए उनके वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। जब वो विपक्ष में थे, तब वे संविदा कर्मियों के धरनास्थल पर आते थे। अपने मेनिफेस्टो में भी उन्होंने सभी अनियमित कर्मियों को नियमित करने का लिखित वादा किया था। लेकिन अब अपने आखिरी बजट में भी उन्होंने इस मामले पर कोई संज्ञान नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि 54 सरकारी विभागों में करीब 45 हजार संविदा कर्मी तैनात हैं। जो सरकार द्वारा नियमितीकरण की आस सालों से लगाए हुए हैं।

कोमल हुपेंडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी भूपेश सरकार से मांग करती है कि 2018 में अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे के मुताबिक अनियमित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नियमित किया जाए। आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की घोषणा कर दी और पहली कैबिनेट बैठक में आदेश जारी हो गया।

ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |     मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्र को     |     11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान     |     IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग     |     ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक     |     गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान     |     सागर में सागर में उत्साह के साथ हो रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत वोटिंग     |     2 साल में 100 करोड़ से 1100 करोड़ हो गए? सुप्रीम कोर्ट का ED से सवाल, केजरीवाल पर सुनवाई जारी     |     आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी     |     हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें