ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
उत्तरप्रदेश

अमेठी में स्टेयरिंग फेल होने से पेड़ से टकराकर पलटी बस

अमेठी । रायबरेली डिपो की बस की स्टेयरिंग मंगलवार की सुबह जामो के गौतमपुरा के पास फेल हो गई। जिससे वह पेड़ से जा टकराई। इसके बाद वह पलट गई। हादसे में बस चालक का बायां पैर टूट गया हैैै। परिचालक भी जख्मी हो गया है। बस में सवार पांच व्यक्ति भी घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जगदीशपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

रायबरेली डिपो की बस मंगलवार की सुबह जायस होते हुए जगदीशपुर जा रही थी। जामो थाना के गौतमपुर गांव के पास जब वह पहुंची तो उसकी स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे वह सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टकराने के बाद वह पलट गई। उसमें कुल छह सवारियां थी। सभी घायल हो गईं। चालक राम विलास के बाएं पैर में फ्रैक्चर हो गया। परिचालक अविनाश शर्मा के सिर और हाथ मे चोट आई है।

जगेसरगंज से बैठी 15 साल की ऋचा बीएचएल जा रहीं थीं। वह भी गंभीर रूप से चोटिल हुईं हैं। राहगीरों की सूचना पर ऋचा के पिता दिलीप शुक्ला घटना स्थल पर पहुंचे। उन्‍होंने बेटी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चालक और परिचालक को राहगीरों की मदद से सामुदायिक अस्पताल जगदीशपुर भेजा गया। जहां इलाज करा रहे चालक ने बताया कि वह रायबरेली से आ रहा था। मेरे और कंडक्टर के अतिरिक्त पांच यात्री बस में थे। गौतमपुर के पास बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। बस पेड़ से न टकराती तो कोई बड़ा हादसा हो जाता।

Related Articles

Back to top button