ब्रेकिंग
Bhind Crime News: भिंड में दूल्हा बनने से पहले गिरफ्तार हुआ 37 लाख की चोरी का इनामी आरोपी बलदेव गोले Supreme Court AI Draft 2026: अदालतों में AI के इस्तेमाल के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया ड्राफ्ट; 2... TMC Crisis 2026: ममता बनर्जी की TMC में सबसे बड़ी बगावत; 58 विधायकों के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ठोका 'अ... Ghaziabad Hotel Death: गाजियाबाद के 'अंश होटल' में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश; प्रेमी को पुलिस न... Lords Test: 27 महीने बाद लौटे ऑली रोबिन्सन का महा-कमबैक; पहले ही ओवर में 3 विकेट लेकर मचाया तहलका Karuppu Box Office Collection: 300 करोड़ के क्लब से चंद कदम दूर सूर्या की 'करुप्पु'; अकेले तमिलनाडु ... Russia-Ukraine War: जेलेंस्की ने पुतिन को लिखा खुला पत्र, 'बहुत हुआ युद्ध, स्विट्जरलैंड या तुर्किये ... RBI MPC Meeting 2026: आरबीआई ने घटाया GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 में 6.9% की जगह 6.6% की रफ्तार से बढ... Adhik Maas Kala Ashtami 2026: 3 साल बाद आया अधिक मास कालाष्टमी का महासंयोग; 8 जून को भूलकर भी न करें... World Environment Day 2026: हर साल पैदा हो रहा 2.3 अरब टन कचरा; पर्यावरण बचाने के लिए आज ही अपनाएं य...
देश

अप्रैल में भूलकर भी ना करें ये गलती, वरना देना पड़ सकता है ज्यादा टैक्स

अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है और आपने अपनी फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर दी होगी. ऐसे में आपने टैक्स सेविंग के भी कई ऑप्शन तलाशने शुरू कर दिए होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी एक छोटी सी भूल आपकी सारी प्लानिंग को खराब कर सकती है और आप ज्यादा इनकम टैक्स देने को मजबूर हो सकते हैं.

दरअसल, अप्रैल के महीने में आपको टैक्स रिजीम का चुनाव करना होता है. देश में अब इनकम टैक्स की दो रिजीम है, एक है ओल्ड टैक्स रिजीम और दूसरी न्यू टैक्स रिजीम. दोनों में अलग-अलग हिसाब से टैक्स लगता है, इसलिए आपको सावधानीपूर्वक इनका चुनाव करना होता है, नहीं तो आपकी टैक्स लायबिलिटी बढ़ सकती है. चलिए समझते हैं दोनों के अंतर को…

अगर नहीं करते हैं कोई सेविंग

अगर आप किसी तरह की सेविंग नहीं करते हैं या आपकी अधिकतर सेविंग म्यूचुअल फंड या शेयर मार्केट में करते हैं, जिसमें टैक्स सेविंग नहीं होती है. तब आप न्यू टैक्स रिजीम का चुनाव कर सकते हैं. इस रिजीम में आपकी 7 लाख रुपए तक की इनकम पर ‘0’ टैक्स बनता है.

वहीं सरकार ने पिछले साल के बजट से इसमें स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा देना भी शुरू किया है. ऐसे में आपकी 50,000 रुपए की एक्स्ट्रा बचत हो जाती है और आपको 7.5 लाख रुपए तक की इनकम पर कोई टैक्स नहीं देना होता है.

इस टैक्स रिजीम को सरकार ने डिफॉल्ट बना दिया है. अगर आप इसका चुनाव नहींं भी करते हैं तो ये ऑटोमेटिक आपका टैक्स रिजीम बन जाएगा और फिर आप इससे रिटर्न भी नहीं कर पाएंगे.

अगर कर रखी है कई तरह की सेविंग

अगर आपने एलआईसी, हेल्थ इंश्योरेंस, ईएलएसएस फंड, पीपीएफ, एनपीएस या स्मॉल सेविंग स्कीम्स में निवेश कर रखा है. दूसरा आपने होम लोन भी ले रखा है, तब आप देश में प्रचलित दूसरे टैक्स सिस्टम यानी ओल्ड टैक्स रिजीम का चुनाव कर सकते हैं.

इस सिस्टम के तहत आपको इनकम टैक्स कानून की अलग-अलग धारा जैसे कि 80C, 80D इत्यादि के तहत टैक्स छूट मिलती है. वहीं इस सिस्टम में आपको 2.5 लाख रुपए तक की टैक्सेबल इनकम पर ‘NIL’ टैक्स देना होता है. जबकि 5 लाख रुपए तक की टैक्सबल इनकम पर लगने वाले टैक्स पर आपको रिबेट मिल जाती है. टैक्सेबल इनकम का चुनाव आपकी अलग-अलग सेविंग्स को घटाकर किया जाता है.

Related Articles

Back to top button