ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...
देश

अधीर रंजन के बयान पर बवाल, प्रह्लाद जोशी बोले- सोनिया गांधी खुद घुसपैठिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ कहने पर भाजपा ने सोमवार को लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी से बयान वापस लेने और बिना शर्त माफी मांगने की मांग की। शून्यकाल के दौरान संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘घुसपैठिया’ कहा। मोदी जी केवल भाजपा के ही नेता नहीं हैं बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी घुसपैठिया हैं। अगर कांग्रेस में कुछ भी समझ है तो वो माफी मांगे। भाजपा नेता ने कहा कि चौधरी स्वयं पश्चिम बंगाल से आते हैं, जहां से हमारी सरकार घुसपैठियों को बाहर करने का काम कर रही है। देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को अभूतपूर्व जनादेश दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी चुनाव में हार को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस को जनादेश का आभास नहीं हो रहा है। संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता ही घुसपैठिये हैं। समझा जाता है कि उन्होंने यह बात परोक्ष रूप से कांग्रेस अध्यक्ष के संदर्भ में कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी विश्व प्रसिद्ध नेता हैं और उनके मार्गदर्शन में अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के विशेष दर्जे से संबंधित अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाने का काम किया।जोशी ने कहा कि अधीर रंजन चौधरी को माफी मांगनी चाहिए। राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने भी कहा कि चौधरी को अपना बयान वापस लेना चाहिए और बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। सदन में भाजपा सदस्यों ने अपने स्थान पर खड़े होकर चौधरी से बयान के लिये माफी मांगने की मांग की। इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि उन्होंने किस हालात और किस लिहाज से यह बात कही, इसे समझने की जरूरत है। नरेन्द्र मोदी हमारे भी प्रधानमंत्री हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि वह स्वीकार करते हैं कि उनका भी परिवार बहुत पहले बांग्लादेश से ही आया था लेकिन अब तो यह उनका देश है, अभी कोई कैसे उन्हें घुसपैठिया कहेगा। इस दौरान भाजपा सदस्यों द्वारा चौधरी से माफी मांगने की मांग जारी रही। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने करीब 1 बजकर 15 मिनट पर सदन की कार्रवाई सवा दो बजे तक के लिये स्थगित कर दी। गौरतलब है कि राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का जिक्र करते हुए चौधरी ने कल ऐसा बयान दिया था। वह आज सदन में भी इस तरह का बयान देते सुने गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button