ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम से पहले पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 4000 जवान

भोपाल ।   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 अप्रैल को भोपाल आ रहे हैं। उनके भोपाल दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। कार्यक्रम की तैयारियों के साथ ही सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। यहां जंबूरी मैदान और पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में होने वाले कार्यक्रम में गृह मंत्री शाह शामिल होंगे। इन दोनों ही जगहों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके पहले जांच एजेंसियां कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगी। शहर में 22 अप्रैल को जंबूरी मैदान में प्रदेश की वन समितियों का सम्मेलन एवं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान  केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी (सीएपीटी) के कार्यक्रम में गृहमंत्री शाह शामिल होंगे। जंबूरी मैदान में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। बड़े-बड़े डोम बनाए जा रहे हैं। वहीं, मंच भी भव्य बनाया जा रहा है। यहां गर्मी को देखते हुए ठंडी हवा एवं पानी का इंतजाम किया जा रहा है। इन सभी व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को यहां सुरक्षा एजेंसियां निरीक्षण करने आएंगी। इनमें एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहेंगे। वह यहां बने हेलीपेड, मंच, मैदान का निरीक्षण करेंगे। स्थानीय स्तर पर शहर में कुल चार हजार पुलिस जवान तैनात किए जा रहे हैं, जो सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था को भी संभालेंगे।

अकादमी का करेंगे उद्घाटन

48वीं अखिल भारतीय पुलिस विज्ञान केंद्रीय पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का गृह मंत्री शाह 22 अप्रैल को उद्घाटन करेंगे। वह यहां करीब दो घंटे तक कार्यक्रम में रहेंगे। वे शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के साथ ही पौधारोपण भी करेंगे। वह यहां आयोजित पुलिस प्रदर्शनी का शुभारंभ करने के साथ ही सत्र को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button