ब्रेकिंग
Kanker Collector Mandri Dance: सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों के साथ झूमे कलेक्टर कुंदन कुमार, वीडि... Pregnant Woman Death in Korba: दीपिका बस्ती निवासी महिला ने तोड़ा दम, परिजनों की गुहार अनसुनी करने क... Madhya Pradesh Health Crisis: उकवा क्षेत्र के सुंदरवाही गांव में मातम, राहुल गांधी आज मृत बच्चों के ... Rahul Gandhi Balaghat Visit: राहुल गांधी के आदिवासी दौरे पर सियासत तेज, भाजपा के आरोपों पर जीतू पटवा... Ujjain Master Plan 2035 Implementation: 15 मीटर से बढ़ाकर 24 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, 39 प्रभावितों को... Raipur Development News: शहर के सौंदर्यीकरण और जलापूर्ति विस्तार को हरी झंडी, एम्स के पास मरीजों के ... Chhattisgarh CM Vishnu Deo Sai Delhi Tour: बस्तर विकास और पानी के समुचित प्रबंधन पर हो रही है चर्चा,... Chhattisgarh Employees Federation News: संभाग स्तरीय प्रदर्शन के बाद उग्र आंदोलन की चेतावनी, एरियर्स... Jharkhand Central Agency News: ऑल इंडिया कोल माइंस यूनियन की शिकायत पर कार्रवाई, भ्रष्टाचार निवारण अ... Eastern Railway Cancellation List: कटावरोधी कार्य के चलते 39 पैसेंजर और 6 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द...
देश

JNU में बोले कन्हैया कुमार- सरकार ने गलत जगह पंगा ले लिया है

नई दिल्लीः भाकपा नेता और पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने जेएनयू विश्वविद्यालय में हिंसा को लेकर केन्द्र पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान को ‘‘नष्ट” करने का प्रयास कर रही है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों की बैठक को संबोधित करते हुए कन्हैया कुमार ने जेएनयू छात्र संघ की मौजूदा अध्यक्ष आइशी घोष के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज किये जाने पर सवाल उठाया और आरोप लगाया कि यह सरकार की सोची- समझी चाल है।

पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने कहा, जेएनयू सदैव उन मुद्दों की चर्चा करता है जिनकी मीडिया कभी खबर भी नहीं बनाता है। सरकार ने जेएनयू में यह हंगामा कराके बढ़ी गलती कर दी है। उन्होंने एक बुद्धिमान और मेहनती शत्रु को चुन लिया है। उन्होंने कहा कि जब उन्हें ‘‘टुकड़े टुकड़े गैंग” का नेता कहा जाता है तो वह गौरवान्वित महसूस करते हैं।

वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में छात्रों पर हुए हमले के समर्थन में मंगलवार को जेएनयू पहुंची। उन्होंने वहां एक जनसभा में हिस्सा लिया। यह बैठक रविवार को परिसर में छात्रों और शिक्षकों पर हुए हमले के विरोध में बातचीत के लिए जेएनयू शिक्षक संघ और जेएनयूएसयू ने बुलाई थी। जैसे ही पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार आजादी के नारे लगाने लगे और जेएनयूएसयू नेता आइशी घोष ने बोलना शुरू किया, तभी दीपिका सभा से उठ कर चली गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button