ब्रेकिंग
लधपालवां टोल बैरियर पर माइनिंग चेकिंग के दौरान भारी हंगामा: बूम बैरियर तोड़कर भागे टिपर बबरी बाईपास हाईटेक नाके पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 83 ग्राम हेरोइन के साथ महिला समेत 3 गिरफ्तार पंजाब और हरियाणा विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी: ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप Ludhiana Crime News: पक्खोवाल रोड पर बर्थडे पार्टी में खूनी संघर्ष, आहाते में फायरिंग से बीच-बचाव कर... Ludhiana F&CC Meeting: लुधियाना में 150 करोड़ के 187 विकास प्रस्तावों को मंजूरी की तैयारी, 14 सितंबर... Amity University Ranchi Violence: छात्र से मारपीट, नकदी-सोने का लॉकेट छीनने का आरोप; विधायक पुत्र सम... Ranchi Cyber Fraud: बैंक अफसर बनकर शेयर बाजार में निवेश का झांसा, कांके के मंगरा उरांव से 9.20 लाख क... Jharkhand Agriculture Scheme: महिला किसानों की आय बढ़ाएगी हेमंत सरकार, पशुपालन, मछली पालन और बागवानी... Latehar Sadar Block: कभी भी ध्वस्त हो सकती है गुरगु पुलिया, ग्रामीणों ने की मरम्मत की मांग; DDC ने द... झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 6 माह के भीतर दोबारा JET परीक्षा आयोजित करने का आदेश
देश

J&K में सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका, 2 नागरिक घायल

श्रीनगर: श्रीनगर के जाकुरा इलाके में बुधवार को आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में कम से कम दो आम नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर फेंका गया था लेकिन निशाना चूकने के कारण यह सड़क के दूसरे किनारे फटा, जिससे आम नागरिक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि इलाके को खाली करवा लिया गया है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है।

गौरतलब है कि इसस पहले शनिवार को श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ जवानों पर एक ग्रेनेड से हमला किया था। इस हमले में कई वाहन क्षतिग्रस्त होने के साथ तीन नगारिकों के घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती में करवाया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी श्रीनगर के कावदारा में करीब 12 बजकर 20 मिनट पर एक अज्ञात वस्तु से धमाका हुआ। इस दौरान वहां अफरी तफरी मच गई। अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गई। वहीं सुरक्षाबलों के वहां पहंचने से पहले ही आतंकी वहां से भागने में कामयाब रहे।

वहीं इससे पहले 31दिसबंर मंगलवार को जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव बगयालदरा में माईन ब्लास्ट में एक युवक घायल हो गया था। जिसे ग्रामीणों ने पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका दायां पैर जो कि ब्लास्ट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, उसे काट कर उसकी जान बचा ली गई थी। घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय आरिफ हुसैन पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button