ब्रेकिंग
Dehradun Political Update: चुनावी साल में समानांतर यात्राओं पर लगी रोक, कांग्रेस नेताओं की बैठक के ब... Vrindavan Update: प्रेमानंद महाराज के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचने से भक्तों में खुशी, वायर... Gaya Police Action: एसएसबी और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, धनगांई थाना क्षेत्र के जंगल से भारी मात्रा में... UP Crime: शादी का झांसा देकर युवती की हत्या और शव छिपाने का मामला, आरोपी लेखपाल जेल भेजा गया Delhi Police News: कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान कांस्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी, आरएमएल अस्पताल में... Seemapuri E-Block Accident: चार मंजिला मकान गिरने से मची अफरा-तफरी, 7 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, ... INDIA Bloc Protests: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का हंगामा जारी, 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर बड़े प... Weather Update Today: मानसून की वापसी से पहले कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर के ... Nana Patekar News: प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर का कार्डियक अरेस्ट से हुआ देहांत, गोवा में ली अंतिम ... Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद
खेल

मोंटे कार्लो टूर्नामेंट में सितसिपास ने 8वीं बार जीता खिताब

यूनान के स्टेफानोस सितसिपास ने स्पेन के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-3, 7-6 (3) से हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस खिताब फिर से जीत लिया। पिछले साल फ्रेंच ओपन फाइनल में जोकोविच से हारने वाले सितसिपास 2018 में राफेल नडाल के बाद मोंटे कार्लो खिताब बरकरार रखने वाले दूसरे चैंपियन बन गए | कोरोना महामारी के कारण 2020 में टूर्नामेंट नहीं हुआ था और और 2021 में दर्शकों के बिना टूर्नामेंट खेला गया था। ग्रीस के विश्व नंबर पांच खिलाड़ी सितसिपास ने अपने करिअर का आठवां खिताब जीता। वहीं दूसरे दौर में नोवाक जोकोविच को हराने वाले फोकिना का यह पहला एटीपी फाइनल था ।

मैच में सितसिपास शुरुआती ब्रेक के बाद पहला सेट जीतने में कामयाब रहे। फोकिना ने दूसरे सेट में शुरुआती ब्रेक में पीछे करके दो बार तोड़ा। लेकिन 23 वर्षीय यूनानी खिलाड़ी ने बढ़त बनाते हुए जोरदार रिवर्स कर सेट अपने नाम कर खिताब को बरकरार रखने में कामयाब रहे। दोनों के बीच 1 घंटे 36 मिनट तक मुकाबला चला। इस साल जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन में सितसिपास सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

Related Articles

Back to top button