ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
व्यापार

HDFC Bank बैंक अब फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर देगा ज्‍यादा ब्‍याज, चेक करें कितना मिलेगा रिटर्न

नई दिल्‍ली. निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी (HDFC Bank) ने फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट ब्‍याज दरों (FD interest rate Hike ) में बदलाव किया है. ये बदलाव आज, यानि 20 अप्रैल से लागू हो गए हैं. बैंक ने 2 करोड़ रुपये तक की विभिन्‍न अवधियों वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट की ब्‍याज दरों को बढ़ाया है.

गौरतलब है कि पिछले दिनों एसबीआई सहित कुछ अन्‍य बैंकों ने भी अपनी एफडी पर दिए जाने वाले ब्‍याज की दरों में बदलाव किया था. एचडीएफसी बैंक 7 से 29 दिनों में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर 2.50 फीसदी ब्‍याज दे रहा है. इसी तरह 30 से 90 दिन में मैच्‍योर होने वाली टर्म डिपॉजिट पर बैंक 3 फीसदी सालाना की दर से ब्‍याज ग्राहकों को ऑफर किया है.

91 दिन से 6 महीने तक की एफडी पर 3.50 फीसदी ब्‍याज बैंक दे रहा है. वहीं छह महीने और एक दिन से लेकर 9 महीने और 9 महीने एक दिन से लेकर एक साल में पूरी होने फिक्‍सड डिपॉजिट पर 4.40 फीसदी की दर से अब ब्‍याज एचडीएफसी बैंक देगा.

लंबी अवधि पर भी बढ़ाया ब्‍याजएचडीएफसी बैंक की वेबसाइट के अनुसार 5.10 फीसदी सालाना दर से ही ब्‍याज एक साल एक दिन से लेकर दो साल में मैच्‍योर होने वाली फिक्‍सड डिपॉजिट पर दिया जाएगा. इसी तरह दो साल एक दिन से लेकर तीन साल की अवधि में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर 5.20 फीसदी, तीन साल एक दिन से लेकर पांच साल की अवधि में मैच्‍योर होने वाली एफडी पर 5.45 फीसदी सालाना और पांच साल एक दिन से लेकर 10 साल की अवधि में मैच्‍योर होने वाली फिक्‍स्‍ड डिपॉजिट पर 5.60 फीसदी की दर से अब एचडीएफसी बैंक ब्‍याज देगा.

Related Articles

Back to top button