ब्रेकिंग
Sagar Crime News: मोतीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; एमडी ड्रग्स के साथ युवक-युवती गिरफ्तार, बड़े गिरोह क... Morena News: कुत्तों के खौफ से तालाब में कूदी महिला; 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद निकाला गया शव MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन; कांग्रेस का आरोप- भाजपा दे रही विधायकों को ... GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप... IRCTC Bharat Gaurav Train: 11 दिन में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन; जानें किराया और बु... Indore BRICS Summit 2026: इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बड़ी बैठक; खेती और किसानों के भविष्य का... MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ...
व्यापार

खुशखबरी! सोना 1000 रुपये के करीब हुआ सस्ता, चांदी भी 2200 रुपये से ज्यादा फिसली

Gold Price Update: अगर आपका सोना (Gold Price) खरीदने का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज के कारोबार के बाद सोने और चांदी (Silver Price Today) की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

Gold Price Update: अगर आपका सोना (Gold Price) खरीदने का प्लान है तो आपके लिए अच्छी खबर है. आज के कारोबार के बाद सोने और चांदी (Silver Price Today) की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. आज के कारोबार के बाद सोना 52,367 के लेवल पर बंद हुआ है. HDFC Securities ने इस बारे में जानकारी दी है.

915 रुपये सस्ता हुआ सोनादिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 915 रुपये टूटकर 52,367 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में सोना 53,282 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

चांदी हुई 2200 रुपये सस्तीइसके अलावा चांदी की कीमतों की बात करें तो इसमें 2,221 रुपये की बड़ी गिरावट आई है. आज 2,221 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ चांदी 67,969 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है. वहीं, पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 70,190 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

इंटरनेशनल मार्केट में आई गिरावटइंटरनेशनल मार्केट में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. यहां पर सोना नुकसान के साथ 1,942.5 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था. वहीं, चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 24.94 डॉलर प्रति औंस पर थी.

जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?HDFC Securities के खुदरा शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘कॉमेक्स में सोना 0.38 फीसदी के नुकसान से 1,942 डॉलर प्रति औंस पर था. बुधवार को सोने का भाव टूटकर एक सप्ताह के निचले स्तर पर आ गया. अमेरिका में बांड पर प्राप्ति बढ़ने से सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में सोने का आकर्षण घटा है.’’

यह भी पढ़ें– SEBI ने IPO से जुड़े नियमों में किया बदलाव, अब निवेशकों को UPI और SMS के जरिए मिलेंगी ये सुविधाएं

चेक करें अपने शहर का रेटआप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं. आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा.

चेक कर लें सोना असली है या नकलीसोने की शुद्धता को चेक करने के लिए आप सरकारी ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ‘BIS Care app’ के जरिए आप गोल्ड की प्युरिटी चेक कर सकते हैं कि वह असली है या फिर नकली. इसके अलावा आप इस ऐप के जरिए शिकायत भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button