ब्रेकिंग
VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह... Rajasthan Nikay Chunav Pokhran: कांग्रेस के पास बहुमत का दावा, महंत प्रताप पुरी और शाले मोहम्मद की स... Kangda Police Anti Drugs Operation: हिमाचल के कांगड़ा में पुलिस का बड़ा एक्शन, 8 आरोपी गिरफ्तार, चरस... Vrindavan Silver Chariot News: बांके बिहारी मंदिर के चांदी के रथ पर मचा घमासान, सेवायतों और प्रबंधन ... Kosi Kalan Jeweler Robbery Update: पुलिस ने 7 किलो सोना और 11 लाख नकद किए बरामद, पूर्व कर्मचारी निकल... Chhattisgarh CM News: मीरा के पसरे पर अचानक पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय, सेवा संकल्प अभियान के तहत दिय... UCC Roadmap 2029: अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक 21 राज्यों में लागू होगा UCC; जानिए पूरा प्लान
व्यापार

शेयर बाजार में तेजी पर शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा चढ़कर 57500 के करीब

Stock Market Opening: प्री-ओपन में ही शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही थी और बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 421.10 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 57,458 के लेवल पर कारोबार कर रहा था.

Stock Market Opening: घरेलू शेयर बाजार में आज बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है और अच्छे ग्लोबल संकेतों के साथ लार्जकैप शेयरों में उछाल से बाजार को सपोर्ट मिला है. कल लगातार 5 कारोबारी सेशन की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद मिला था और आज भी बाजार तेजी के साथ ही खुला है.

कैसे खुला बाजारआज के कारोबार में शेयर बाजार अच्छी उछाल के साथ खुला है. सेंसेक्स में 400 अंक की बढ़त के साथ 57,458 के स्तर पर कारोबार खुला है. निफ्टी करीब 100 अंक ऊपर 17,200 के ऊपर खुला है.

निफ्टी का कैसा है हालवीकली एक्सपायरी के दिन आज निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार हो रहा है और 11 शेयर गिरावट के लाल निशान में बने हुए हैं. बैंक निफ्टी में भी आज उछाल देखी जा रही है और 221 पॉइंट की उछाल के बाद ये 36,536 के लेवल पर कारोबार कर रहा है.

जानें आज के चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयरआज के चढ़ने वाले शेयरों में कोल इंडिया करीब 4 फीसदी ऊपर है. रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.91 फीसदी की बढ़त पर है. एशियन पेंट्स 1.88 फीसदी और टीसीएस 1.55 फीसदी उछले हैं. सन फार्मा 1.4 फीसदी ऊपर है.

आज के गिरने वाले शेयरों में नेस्ले करीब 1 फीसदी टूटा है और बजाज ऑटो 0.60 फीसदी नीचे है. टाटा स्टील में 0.59 फीसदी और ओएनजीसी में 0.49 फीसदी की गिरावट है. टेक महिंद्रा 0.42 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा है.

प्री-ओपन में बाजारआज प्री-ओपन में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखी जा रही है और बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 421.10 अंक यानी 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 57,458 के लेवल पर कारोबार कर रहा है. एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 97.50 अंक यानी 0.57 फीसदी की तेजी के साथ 17,234 पर ट्रेड कर रहा है.

Related Articles

Back to top button