ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
मनोरंजन

KGF 2 के तूफान में उड़े सभी धुरंधर, ध्वस्त किया ‘बाहुबली’ का रिकॉर्ड

KGF Chapter 2 Box Office Collection: ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) का जादू फैंस पर बरकरार है और यही वजह है कि इस फिल्म ने ‘बाहुबली 2’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

KGF Chapter 2 Box Office Collection: साउथ इंडियन फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) रोज नए इतिहास रच रही है. इस फिल्म की धांसू स्टारकास्ट की वजह से लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने सात दिन ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया. केजीएफ फैंस के बीच लगातार अपनी पकड़ बनाए हुए है.

बाहुबली का तोड़ा रिकॉर्ड

हिंदी फिल्मों की रिलीज के मामले में हर दिन नए रिकॉर्ड बनाती जा रही अभिनेता नील की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) ने अपनी रिलीज के सातवें दिन भी हिंदी भाषी राज्यों में अपनी मजबूत पकड़ बॉक्स ऑफिस पर बनाए रखी. फिल्म के हिंदी संस्करण ने गुरुवार को साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म ‘बाहुबली 2’ का वह रिकॉर्ड भी तोड़ दिया जिसने उसने रिलीज के पहले सात दिनों में 246 करोड़ रुपये की नेट कमाई बॉक्स ऑफिस पर की थी. केजीएफ 2 रिलीज के सातवें दिन ही 250 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होती दिखी.  फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ ने बुधवार को अपनी रिलीज के सातवें दिन ये उम्मीद भी जगाई कि फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई हिंदी फिल्मों में सबसे तेज 300 करोड़ रुपये कमाने का भी रिकॉर्ड बना सकती है. ये रिकॉर्ड अब तक फिल्म ‘बाहुबली 2’ के नाम है, जिसने रिलीज के 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर ये आंकड़ा पाने में कामयाबी हासिल की थी.

अगले हफ्ते हो सकती है परेशानी

फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) का कलेक्शन हालांकि सोमवार के बाद से लगातार कम हो रहा है, लेकिन सप्ताह के दिनों के हिसाब से भी फिल्म ने अपनी पकड़ बॉक्स ऑफिस पर नहीं खोई है. शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ के शोज होने शुरू हो गए हैं और फिल्म की तारीफें भी हो रही है. इसके चलते फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को अगले हफ्ते परेशानी हो सकती है लेकिन फिलहाल फिल्म के सामने अगला लक्ष्य 300 करोड़ की कमाई 11 दिनों से पहले पूरी करने का है, ऐसा करने से पहले उसने बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में करीब 255 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा छू लिया.

सात दिन का कलेक्शन

शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ (KGF Chapter 2) ने बुधवार को करीब 31.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई की. इसमें फिल्म ने हिंदी में करीब 15.50 करोड़, कन्नड़ में पांच करोड़ रुपये, तेलुगू में 4.80 करोड़ रुपये, तमिल में करीब पांच करोड़ रुपये और मलयालम में करीब 3.50 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म का अकेले हिंदी में अब नेट कलेक्शन ढाई सौ करोड़ रुपये के पार पहुंच चुका है. फिल्म का ये रिलीज के पहले सात दिनों का कलेक्शन है.

फिल्म के बारे में

अभिनेता यश, श्रीनिधि शेट्टी, राव रमेश, रवीना टंडन, प्रकाश राज और संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘केजीएफ 2’ (KGF Chapter 2) ने सिनेमा की दुनिया में पहले दिन से रिकॉर्ड बनाने जारी रखे हैं. पहले दो दिन में ही 270 करोड़ रुपये की दुनिया भर में कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली ये फिल्म कन्नड़ सिनेमा की पहली हजार करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म भी बन सकती है. फिल्म की कहानी मुंबई में पले बढ़े एक ऐसे युवा की है जो अंडरवर्ल्ड में अपनी धाक जमाने के बाद सोने की खदानों पर कब्जा करने निकलता है. फिल्म की इसके स्पेशल इफेक्ट्स और डॉयलॉग्स के लिए काफी तारीफ हो रही है. फिल्म के हिंदी संस्करण में अभिनेता यश की डबिंग मुंबई के कलाकार सचिन गोले ने की है.

Related Articles

Back to top button