ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
व्यापार

मैगी के दाम बढ़ाने के बावजूद नेस्ले इंडिया का मुनाफा घटा, मार्च तिमाही में 594.71 करोड़ रुपये पर आया

Nestle India Quarterly Result: बता दें कि मार्च में ही कंपनी ने मैगी की कीमतों में इजाफा किया था और 12 रुपये वाली मैगी के दाम 14 रुपये कर दिए हैं जो 14 मार्च से लागू हैं.

Nestle Results: एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी नेस्ले इंडिया ने बृहस्पतिवार को बताया कि लागत बढ़ने के कारण मार्च 2022 में खत्म तिमाही के दौरान उसका शुद्ध लाभ 1.25 फीसदी घटकर 594.71 करोड़ रुपये रह गया. कंपनी ने इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 602.25 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था. गौरतलब है कि कंपनी वित्त वर्ष के रूप में जनवरी – दिसंबर का अनुसरण करती है.

नेस्ले इंडिया का खर्च भी बढ़ानेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 9.74 फीसदी बढ़कर 3,950.90 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,600.20 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने बताया कि जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च 12.98 फीसदी बढ़कर 3,195.90 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले साल की इसी अवधि में 2,828.61 करोड़ रुपये था.

नेस्ले इंडिया की घरेलू बिक्री बढ़ीनेस्ले इंडिया की घरेलू स्तर पर बिक्री 10.23 फीसदी बढ़कर 3,794.26 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष समान अवधि में 3,442.03 करोड़ रुपये थी और निर्यात 0.96 फीसदी की गिरावट के साथ 156.64 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष समान अवधि में 158.17 करोड़ रुपये था.

नेस्ले इंडिया ने मार्च में बढ़ाए मैगी के दामबता दें कि मार्च में ही कंपनी ने मैगी की कीमतों में इजाफा किया था और 12 रुपये वाली मैगी के दाम 14 रुपये कर दिए हैं. नेस्ले ने मैगी की कीमतों में 9 से 16 फीसदी तक का इजाफा कर दिया था जो 14 मार्च से लागू हैं.

12 वाली मैगी हो गई 14 की मसाला नूडल्स (Maggi Masala noodles) का 70 ग्राम वाला पैकेट अब 12 की जगह 14 रुपये का मिल रहा है. मैगी की कीमतों में 2 रुपये का इजाफा हो गया है. वहीं, मैगी का 140 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में 3 रुपये का इजाफा हुआ है और 560 ग्राम वाले पैकेट की कीमत में करीब 9.4 फीसदी का इजाफा हुआ है, जिसके बाद इसकी कीमत 96 रुपये से बढ़कर 105 रुपये हो गई है.

Related Articles

Back to top button